लखनऊ

Kisan Samman Nidhi : बड़ा अपडेट, यूपी के इन किसानों को नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

Kisan Samman Nidhi अलर्ट हो जाएं अगर ई-केवाईसी नहीं होगी तो किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। तो तुरंत अपना ई-केवाईसी दुरुस्त कराएं। यूपी में अब तक 1.66 करोड़ किसानों की ई-केवाईसी हो चुकी है। यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को लोकभवन में ऐलान किया जानें क्या...
2 min read
Jul 09, 2022
two lankh farmers not found kisan samman nidhi
दो लाख किसानों को नहीं मिला किसान सम्मान निधि

अलर्ट हो जाएं अगर ई-केवाईसी नहीं होगी तो किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। तो तुरंत अपना ई-केवाईसी दुरुस्त कराएं। यूपी में अब तक 1.66 करोड़ किसानों की ई-केवाईसी हो चुकी है। यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को लोकभवन में ऐलान किया कि, कुछ किसानों के पंजीकरण तीन-तीन, चार-चार जगह से हुए हैं, ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं जिनमें किसान की मृत्यु हो चुकी है और अब भी उनके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जा रही है। अब योजना के सभी लाभार्थी किसानों के आधार को लिंक किया जा रहा है। इसके साथ योजना का सोशल आडिट भी करवाया जा रहा है। इससे अपात्र, आयकरदाता, मृतक किसानों की जानकारी सामने आ रही है।

नए पात्र किसान भी जा रहे हैं जोड़े

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि, योजना से नए पात्र किसान जोड़े भी जा रहे हैं। अपने विभाग के 100 दिनों के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे। 710 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 1700 क्लस्टर बनाए जाएंगे। साथ ही गंगा के दोनों किनारों के पांच-पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती करवाई जाएगी।

कई निर्देश जारी

सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि, कृषि विभाग के 133 फार्म हाऊस, पांच कृषि विश्वविद्यालयों तथा 89 कृषि विज्ञान केन्द्रों को गो आधारित प्राकृतिक खेती के मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सोलर पम्प वितरण के लिए दस हजार किसानों का चयन कर लिय गया है। प्रेसवार्ता में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, अपर मुख्य सचिव कृषि डा.देवेश चतुर्वेदी, कृषि निदेशक विवेक सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक प्रसार आर.के.सिंह मौजूद थे।

Published on:
09 Jul 2022 11:05 am
Also Read
View All