लखनऊ

मोदी सरकार के चार साल: भाजपा ने उपलब्धियां गिनाईं, विपक्ष ने उठाए सवाल

माया ने कहा-मोदी सरकार में अप्रत्याशित रूप से बेरोजगारी, महंगाई और अपराध बढ़े हैं।  
4 min read
May 26, 2018
BJP counted achievements
मोदी सरकार के चार साल: भाजपा ने उपलब्धियां गिनाईं, विपक्ष ने उठाए सवाल

लखनऊ. शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर जहां भाजपा अपनी उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं मायावती , अखिलेश यादव समेत पूरे विपक्ष ने तीखा तंज कसा। मायावती ने कहा कि मोदी सरकार में अप्रत्याशित रूप से बेरोजगारी, महंगाई और अपराध बढ़े हैं। वहीं अखिलेश ने शायराना अंदाज में बीजेपी को घेरा। वहीं कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर विश्वासघात दिवस मनाया।

सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया : सीएम योगी

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि जब पीएम मोदी ने शपथ ली थी तो उस समय देश में असुरक्षा का वातावरण था, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। युवा हताश था, किसान आत्महत्या कर रहा था। पीएम ने जब शपथ ली तो उसके बाद कहा था कि हमारी सरकार देश के 125 करोड़ लोगों के लिए प्रतिबद्ध होगी। उस समय उग्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद अपने चरम पर था। पीएम मोदी ने कालेधन के खिलाफ कैबिनेट की पहली बैठक में एसआईटी का गठन किया। भारत दुनिया में आर्थिक महाशक्ति का केंद्र बना। योगी ने कहा कि चार साल पहले देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। सरकार ने बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में कार्य किया। उन्होंने केंद्र के साथ ही यूपी सरकार की योजनाओं का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने गोरखपुर को एम्स दिया। गंगा को निर्मल व अविरल बनाएंगे। कहा- जिला मुख्यालयों में २४ घंटे बिजली दे रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में केंद्र सरकार ने खुल कर मदद की। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराया। 72.50 लाख गैस कनेक्शन दिया। बिजली आपूर्ति को बेहतर किया। ५ जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। यहां बीजेपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर अपनी बात रखी।
नोटबंदी से गरीबों को हुआ लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई की आगे की कड़ी में नोट बंदी थी। अधिकारी कहते थे कि सरकार अगर 100 रुपए देती है तो नीचे तक केवल 10 रुपए ही पहुंच पाता है। अब पहली बार हो रहा है तो मोदी की सरकार में 100 रुपए भेजने पर 100 रुपए नीचे तक पहुंचने में मजबूत कार्रवाई की।

कल्याणकारी योजनाएं चलाई मोदी ने
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने इन चार सालों में 100 से अधिक गरीब कल्याण कारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांवों के उत्थान योजना से लेकर आयुश्मान योजना तक बनाई। इसमें जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। चार साल का यह कार्यकाल स्वर्ण युग के रूप में माना जाएगा। मोदी ने देश में ही विदेशों में ही अपनी पहचान बनाई है। रायबरेली में रेल कोच, फतेहपुर रेलवे कोच निर्माण की स्थापना, पर्यटन सर्किट की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री ने नेपाल की यात्रा के दौरान अयोध्या को जनकपुर से बस सेवा से जोड़ा गया। इसके पहले रामजानकी रोड को जोड़ा गया। रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट और अध्यात्मिक सर्किट को जोडऩे की योजना है। यह सब इसलिए हो पाया कि शासन कर्ता की नियत साफ थी।

मायावती बोलीं- मोदी सरकार जनता से सफेद झूठ बोलती है

बसपा सुप्रीमो ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को चार वर्ष के कार्यकाल के जश्न मनाने का अधिकार नहीं है। माल एवेन्यु में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी ने कार्यकारिणी की बैठक लोकसभा चुनाव के साथ ही आने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित की है। कहा कि बसपा अब देश में अपना जनाधार बढ़ाएगी। केंद्री की सरकार के चार पूरे होने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का चार साल का कार्यकाल विफल रहा है। उनकी अपनी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर जश्न मनाने का अधिकार नहीं है। कहा- अब तो केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने जम्मू के कठुआ तथा यूपी के उन्नाव दुष्कर्म मामले को सत्ता के बल पर दबाने का प्रयास किया। चार साल में मोदी सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता चिंतित है कि बैंकों में उनका पैसा सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तो देश के धन्ना सेठों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार है। मोदी सरकार जनता से सफेद झूठ बोलती है। इस सरकार को चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने का अधिकार नहीं है। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने हर कदम को ऐतिहासिक बताते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अपनी ऊंचाई पर हैं। माया ने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत नहीं घटी तो बसपा देश भर में प्रदर्शन करेगी।

किसान, बेरोजग़ार, कारोबारी बेहाल, मुबारक हों ये चार साल: अखिलेश
26 मई को नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे हो गए। भाजपाई इसे उपलब्धि के तौर पर मना रहे हैं, वहीं विपक्ष बीजेपी को फेल सरकार बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के चार सालों पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार का खेल, बैंकिंग सिस्टम हुआ फेल। पेट्रोल-डीज़ल के दाम उच्चतम, डॉलर के मुक़ाबले रुपया न्यूनतम। देश से घोटालेबाज़ फऱार, विदेशों से दिखावे के कऱार। महंगाई पर जीएसटी की मार, दलित, गऱीब, महिला पर वार। किसान, बेरोजग़ार, कारोबारी बेहाल, मुबारक हों ये चार साल!

कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस
काग्रेस केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने पर विश्वासघात दिवस के रूप मे मना रही है। लखनऊ, अमेठी, सीतापुर, अयोध्या, फैजाबाद, सुल्तानपुर, रायबरेली आदि जिलों में काग्रेंस कार्यकताओं ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। वहीं लखनऊ में इस दौरान कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर सरकार विरोधी लगा रहे थे। अमेठी में जिला मुख्यालय गौरीगंज में कार्यकताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई भी काबू में नहीं, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं और उनके द्वारा गरीबों को 15 लाख देने का वादा किया था वो भी नहीं पूरा किया गया।

Published on:
26 May 2018 08:51 pm
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला