लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याषियों की एक और सूची जारी कर दी है, जिसमें यूपी की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याषियों की एक और सूची जारी कर दी है, जिसमें यूपी की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। भाजपा ने झांसी से सांसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के स्थान पर अनुराग शर्मा, तो वहीं बांदा से सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की जगह आर के पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी के साथ फूलपुर सीट से केसरी पटेल व लालगंज (सुरक्षित सीट) से नीलम सोनकर को टिकट दिया गया है।
भाजपा उम्मीदवारों की झांसी व बांदा में इनसे होगी टक्कर-
झांसी सीट पर अनुराग शर्मा की सपा के श्याम सुन्दर यादव व कांग्रेस के उम्मीदवार एडवोकेट शिव शरण कुशवाहा से टक्कर होगी। इसी के साथ बांदा में भाजपा प्रत्याशी आर के पटेल की सपा के श्यामाचरण गुप्ता व प्रसपा की सुनीता देवा से चुनावी भिड़ंत देखने को मिलेगी। इसी के साथ भाजपा ने अब तक 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
इससे पहले भाजपा 66 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है, निम्न देखें सभी के नाम-
नरेंद्र मोदी- वाराणसी
राघव लखनपाल - सहारनपुर
डॉक्टर संजीव बालियान - मुजफ्फरनगर
कुंवर भारतेंद्र सिंह - बिजनौर
कुंवर सर्वेश कुमार - मुरादाबाद
परमेश्वर लाल सैनी - संभल
कुंवर सिंह तंवर - अमरोहा
राजेंद्र अग्रवाल - मेरठ
डॉक्टर सत्यपाल सिंह - बागपत
जनरल विजय कुमार सिंह - गाजियाबाद
डॉक्टर महेश शर्मा - गौतमबुद्ध नगर
सतीश कुमार गौतम- अलीगढ
हेमा मालिनी - मथुरा
एस.पी. सिंह बघेल - आगरा
राजकुमार चाहर फतेहपुर - सीकरी
राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया - एटा
संघमित्रा मौर्या - बदायूं
धर्मेंद्र कुमार - आंवला
संतोष कुमार गंगवार- बरेली
अरुण सागर - शाहजहाँपुर (एससी)
अजय कुमार मिश्रा - खीरी
राजेश वर्मा - सीतापुर
जयप्रकाश रावत - हरदोई (एससी)
अशोक रावत - मिश्रिख (एससी)
स्वामी साक्षी जी महाराज - उन्नाव
कौशल किशोर - मोहनलालगंज (एससी)
राजनाथ सिंह - लखनऊ
स्मृति ईरानी - अमेठी
प्रदीप चौधरी - कैराना
डॉक्टर यशवंत - नगीना (एससी)
भोला सिंह - बुलन्दशहर (एससी)
राजवीर सिंह बाल्मीकि (दिलेर) - हाथरस (एससी)
जयाप्रदा- रामपुर
वरुण गाँधी -पीलीभीत
रेखा वर्मा -धौरहरा
मेनका गाँधी -सुल्तानपुर
मुकेश राजपूत- फर्रुखाबाद
रामशंकर कठेरिया -इटावा (एससी)
सुब्रत पाठक - कन्नौज
सत्यदेव पचौरी - कानपुर नगर
देवेंद्र सिंह भोले - अकबरपुर
भानु प्रताप वर्मा - जालौन (एससी)
पुष्पेंद्र सिंह चंदेल - हमीरपुर
साध्वी निरंजन - फतेहपुर
विनोद सोनकर - कौशाम्बी (एससी)
रीता बहुगुणा जोशी - प्रयागराज (इलाहाबाद)
उपेन्द्र रावत - बाराबंकी (एससी)
लल्लू सिंह - फैज़ाबाद
अक्षयवर लाल गौड़ - बहराइच (एससी)
बृजभूषण शरण सिंह - कैसरगंज
दद्दन मिश्रा - श्रावस्ती
कीर्तिवर्धन सिंह - गोंडा
जगदंबिका पाल - डुमरियागंज
हरीश द्विवेदी - बस्ती
पंकज चौधरी - महराजगंज
विजय दुबे - कुशीनगर
कमलेश पासवान - बाँसगाँव (एससी)
रविंद्र कुशवाहा - सलेमपुर
वीरेंद्र सिंह मस्त - बलिया
मनोज सिन्हा - गाजीपुर
महेंद्र नाथ पांडेय - चंदौली
दिनेश प्रताप सिंह- रायबरेली
दिनेश लाल यादव निरहुआ - आजमगढ़
चंद्र सेन जादौन - फिरोजाबाद
प्रेम सिंह शाक्य - मैनपुरी
वीपी सरोज - मछलीशहर