लखनऊ

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम समेत चारों धाम के कपाट बंद होने की तारीख आई सामने, जल्द ही कर लें दर्शन

चारधाम यात्रा हर साल अप्रैल- मई में शुरू होकर अक्टूबर- नवंबर तक चलती है। इस साल 30 सितंबर तक 37 लाख 91 हजार 205 यात्री चार धाम दर्शन को आ चुके हैं।
2 min read
Oct 20, 2024
Char Dham Yatra 2025
चारधाम यात्रा 2025

Char Dham Yatra 2024: देवभूमि उत्तराखंडमें चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को चारों धामों के कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान कर दिया।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक नवंबर में चारों धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। पर्यटन मंत्री ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एक नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसके अलावा यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे, जबकि तुंगनाथ धाम के कपाट चार नवंबर को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।

इन तारीख से पहले दर्शन के कर लें श्रद्धालु

उन्होंने कहा, "जो भी श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करना चाहते हैं। उन्हें इन तारीखों से पहले दर्शन के लिए पहुंचना होगा। इसके बाद सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।"

10 मई से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा इस साल 10 मई से शुरू हुई थी। बीते दिनों केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्गों पर बारिश ने तबाही मचा दी थी। इस वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

37. 91 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

चारधाम यात्रा हर साल अप्रैल- मई में शुरू होकर अक्टूबर- नवंबर तक चलती है। चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण आवश्यक होता है। इस साल 30 सितंबर तक 37 लाख 91 हजार 205 यात्री चार धाम दर्शन को आ चुके हैं, जबकि बीते साल 56.13 लाख यात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे।

साल 2022 में यह संख्या 46.29 लाख और 2019 में 34.77 लाख थी। साल 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा प्रभावित रही। इन दो वर्षों में यात्रि‍यों की संख्या क्रमशः 3.30 लाख और 5.29 लाख रही थी।

Updated on:
20 Oct 2024 12:39 pm
Published on:
20 Oct 2024 12:38 pm