लखनऊ

कश्मीर के नौजवान खुद संभालें अपने क्षेत्र की कमान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- UP CM Yogi Adityanath ने कहा कि कश्मीर के युवा खुद ही संभालें अपने क्षेत्र की कमान - #Article370 हटाए जाने के फैसले का किया स्वागत
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 1:05 PM IST
up cm yogi adityanath
कश्मीर के नौजवान खुद संभालें अपने क्षेत्र की कमान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने अनुच्छेद 370 (#Article370) हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का स्वागत कर खुद को संबद्ध किया है। उन्होंने कश्मीर के युवाओं से आग्रह किया है कि वहां के नौजवान, बहन और बेटियां अपने क्षेत्र की कमान खुद संभालें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से नया सवेरा हो रहा, उसमें कश्मीर के युवा भागीदार बने और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

परिवारवाद ने नहीं दिया अवसर

परिवारवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस (Congress) पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों से परिवारवाद ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नेतृत्व का अवसर नहीं दिया। अब अनुच्छेद 370 के हटाए जाने से जम्मू-कश्मीर के युवा वहां के विकास के लिए नेतृत्व करेंगे और उसे नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

दुनियाभर में हो प्रसार

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर कश्मीर की प्रसिद्ध चीजों को दुनियाभर में प्रसार किए जाने की बात कही। जम्मू-कश्मीर के केसर का रंग हो या कहवा का स्वाद, सेब का मीठापन हो या खुबानी का रसीलापन, कश्मीरी शॉल हो या फिर कलाकृतियां, लद्दाख के ऑर्गेनिक प्रॉडक्टस हों या हर्बल मेडिसन, इन सबका दुनियाभर में प्रसार होना चाहिए।

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विपक्षी खेमे ने विरोध किया। सपा ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर आपत्ति जताई। बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इसके अलावा समर्थन करने वालों में शिवसेना, आम आदमी पार्टी, बीजद और एआईएडीएमके भी शामिल है। वहीं, बिल समर्थन पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया तो कुछ ने फैसले का स्वागत किया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने से कांग्रेस में विरोध बढ़ रहा है, वह दो हिस्सों में बंट गई है।

Updated on:
9 Aug 2019, 1:05 PM IST
Published on: