लखनऊ

अपर मुख्य सचिव राजेश सिंह पर सीएम योगी ने गिराई गाज, सभी पदों से हटाया

उत्तरप्रदेश से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार ने शनिवार की दोपहर को अपर मुख्य सचिव (ACS) राजेश कुमार सिंह को सभी पदों से हटा दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 4:29 PM IST
rajesh singh

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपर मुख्य सचिव (ACS) राजेश कुमार सिंह को सभी पदों से हटा दिया। सुप्रीम कोर्ट के एक मामले को लेकर राजेश सिंह पर यह गाज गिरी। 

अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे राजेश सिंह 

राजेश सिंह सहकारिता और कारागार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में ACS राजेश कुमार सिंह को फटकार भी लगाई थी। उनको पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान, बीकेटी, लखनऊ के प्रमुख का दायित्व भी सौंपा गया था। अब योगी सरकार ने राजेश को सभी पदों से हटाकर वोटिंग लिस्ट में डाल दिया है। उनके स्थान पर एमपी अग्रवाल को प्रमुख सचिव सहकारिता का चार्ज सौंपा गया है। अनिल कुमार गर्ग को प्रमुख सचिव कारागार का चार्ज मिला है।

एमपी अग्रवाल को मिला चार्ज

सरकार ने राजेश सिंह को वेटिंग में डाल रखा है। इसके साथ ही एमपी अग्रवाल को प्रमुख सचिव सहकारिता का चार्ज मिला है। इसके अलावा अनिल गर्ग को प्रमुख सचिव कारागार बनाया गया है। इसके अलावा वेंकटेश्वर लू को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान, बीकेटी, लखनऊ के प्रमुख का चार्ज दिया गया है।

Updated on:
7 Sep 2024, 4:29 PM IST
Published on: