लखनऊ

शीतलहर से ठिठुरेगा उत्तर प्रदेश, अगले तीन दिन में ठंड होगी और प्रचंड

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट और कोहरे का असर देखा जा सकता है। लो विजिबिलिटी (Low Vijibility) के कारण दिन में भी गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है
less than 1 minute read
Jan 29, 2021
शीतलहर से ठिठुरेगा उत्तर प्रदेश, अगले तीन दिन में ठंड होगी और प्रचंड
शीतलहर से ठिठुरेगा उत्तर प्रदेश, अगले तीन दिन में ठंड होगी और प्रचंड

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट और कोहरे का असर देखा जा सकता है। लो विजिबिलिटी (Low Vijibility) के कारण दिन में भी गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। कड़ाके की ठंड से अगले तीन दिन तक राहत के आसार नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक राजधानी लखनऊ समेत कई जिले में शीतलहर चलेगी। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सर्द हवाओं का असर भी बढ़ेगा।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी रही कम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रही। धूप न निकलने की वजह से भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे बचने के लिए लोग अलाव और चाय की चुस्कियों का सहारा ले रहे हैं।

मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रही हैं। अगले दो से तीन दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और इससे लगे मध्य व पश्चिमी भारत के हिस्सों में इनका प्रभाव बना रहेगा।

Published on:
29 Jan 2021 09:39 am
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला