कांग्रेस ने किया बहिष्कार और सपा ने जताया विरोध, बोले राम गोविन्द संविधान भाजपा ने की संविधान की हत्या
लखनऊ। संविधान दिवस पर आयोजित विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया जबकि बसपा खामोश रही और सपा ने बाल की खाल उखाड़-उखाड़कर विरोध किया। सपा के नेता विधानमंडल दल राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि संविधान दिसव का आयोजन कर भाजपा ने अच्छा काम किया है, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा ने ही संविधान की हत्या की है।
राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि सदन में संविधान रक्षा की बात करने वाली भाजपा अपनी मर्यादाओं को खो चुकी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने जो किया वह संविधान विरोधी था। चौधरी के इस कथन पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्यपाल का विरोध करना उन पर टिप्पणी करना असंसदीय होगा। इसके बाद थोड़ी देर शोर शराबा हुआ और फिर राम गोविन्द चौधरी ने बोलना शुरू किया कि संविधान की मर्यादा की बात करने वाली भाजपा ये बताए कि बिहार में उनकी मर्यादा कहां थी। कर्नाटक मर्यादा का पालन क्यों नहीं हुआ। अरुणाचल और गोवा में संविधान का पालन क्यों नहीं किया गया। अब महाराष्ट्र संवेधानिक संकट खड़ा है। भाजपा सरकार इस पर स्वेत पत्र जारी करे कि महाराष्ट्र की हकीकत क्या है।