Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है।
Congress Candidate List in UP: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में कुल 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के 4-4 जबकि मध्यप्रदेश और झारखंड के 3-3 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
यूपी के चार सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर के 4 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। गाजियाबाद सीट से डोली शर्मा, सुल्तानपुर से नकुल दुबे, महाराज गंज से विरेंद्र चौधरी और बुलंदशहर सुरक्षित सीट से शिवराम बाल्मीकि को टिकट दिया गया है।
सपा के साथ गठबंधन में है कांग्रेस
गौरतलब है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में है। गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को 17 सीटें दी गई है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने चौथे लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।