लखनऊ

Coronavirus in UP: एक दिन में आए सर्वाधिक 630 मामले, 15785 पहुंची संख्या

ज्यादा टेस्टिंग के साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in UP) संक्रमण के रिकॉर्ड तोड़ मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 630 लोगों में कोरोना (Corona positive) की पुष्टि हुई है, जो राज्य में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

2 min read
Jun 18, 2020
MLA : Report of Sirmaur MLA also negative
MLA : Report of Sirmaur MLA also negative

लखनऊ. ज्यादा टेस्टिंग के साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in UP) संक्रमण के रिकॉर्ड तोड़ मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 630 लोगों में कोरोना (Corona positive) की पुष्टि हुई है, जो राज्य में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। वहीं राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15785 पहुंच गया है। राज्य में बुधवार तक कोरोना ने प्रतिदिन 600 मरीजों का आंकड़ा पार नहीं किया था। लेकिन गुरुवार को पहली बार यह भी हो गया। बीते दो हफ्तों में कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रतिदिन संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिल रही है। 17 जून को 591, 15 जून को 480, 14 जून को 500, 13 तारीख को 502, 12 जून को 536 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसकी बडी वजह 15 से 16 हजार प्रतिदिन टेस्टिंग (Corona Testing) भी हो, जो जल्द ही 20000 तक पहुंचने वाली है।

15785 हुए कोरोना संक्रमित-
यूपी में गुरुवार को 630 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 15785 पहुंच गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कुल एक्टिव केस 5659 हैं। पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 9638 हो गई है। कोरोना से अब तक कुल 488 की जाने जा चुकी हैं। इनमें से गुरुवार को 23 की मौत हुई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 16,546 सैंपलों की टेस्टिंग की गई थी। अब तक प्रदेश में 5 लाख 15 हज़ार 280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं ट्रू नेट मशीने जिला अस्पताल में लगाई जा चुकी हैं। मशीनें जांच 1 से ढेड़ घंटे में दे देती हैं। यदी कोई संक्रमित हैं तो एक बार और टेस्ट करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 16 हजार से ज्यादा टेस्टिंग 1 दिन में कर पा रहे हैं। वहीं ग्राम निगरानी समितियां अच्छा काम कर रही हैं,प्रवासी होम क्वॉरेंटाइन का पालन कर रहे हैं| ओल्ड एज होम्स, बाल गृह,नारी निकेतन सैंपलिंग की गई है| कुछ जगहों में संक्रमण मिला है। 32 के करीब संक्रमित मिले हैं|

Published on:
18 Jun 2020 05:19 pm