लखनऊ

Coronavirus in UP: बुधवार को आए सर्वाधिक मामले, हुईं सबसे ज्यादा मौतें, संक्रमितों की संख्या 15000 पार

यूपी में बुधवार को 591 नये कोरोना (Coronavirus) मरीजों के मामले आए हैं। यह अब तक के एक दिन में दर्ज किए सबसे ज्यादा मामले हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या (corona cases in UP) 15181 हो गई है।

less than 1 minute read
Jun 17, 2020
Coronavirus: गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 511 नए मामले, लगातार 16वें दिन 400 से ज्यादा मामले
Coronavirus: गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 511 नए मामले, लगातार 16वें दिन 400 से ज्यादा मामले

लखनऊ. यूपी में बुधवार को 591 नये कोरोना (Coronavirus) मरीजों के मामले आए हैं। यह अब तक के एक दिन में दर्ज किए सबसे ज्यादा मामले हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या (corona cases in UP) 15181 हो गई है। इनमें 5477 केस यूपी में एक्टिव है, तो वहीं 9239 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। साथ ही बुधवार को सर्वाधिक 30 मौतें (Deaths by Corona) भी हुई है। यूपी में अब तक 465 लोगों की जान जा चुकी है। बागपत, मथुरा में तीन-तीन, मैनपुरी में 15, हरदोई में चार, शामली में छह, चंदौली में 12 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

यूपी स्वास्थ्य प्रमुख अमित मोहन (Amit Mohan) ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 17 लाख 5 हज़ार 783 प्रवासी कामगारों की ट्रैकिंग की जा चुकी है। इनमें से 1485 में कोई न कोई संक्रमण पाए गए और उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हमारे स्टेट कंट्रोल रूम से 84948 लोगों को फोन कॉल किए जा चुके हैं। उनमें से अभी 166 लोग संक्रमित हैं और अस्पताल में हैं। 109 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3119 क्वारंटाइन में हैं। मंगलवार को प्रदेश में 16159 टेस्ट किए गए। यह एक दिन में किए गए अब तक के सर्वाधिक टेस्ट हैं। अब तक 18458 इलाकों पर निगरानी रखी गई जिसमें से 5980 हॉटस्पॉट के इलाके हैं।

Published on:
17 Jun 2020 05:25 pm