लखनऊ

धुन्नी सिंह ने 14 कर्मचारी किए निलंबित, कर्मचारी कल्याण निगम में 11.48 करोड़ का गबन

कर्मचारी कल्याण निगम के 12 और आवश्यक वस्तु निगम के दो कर्मचारी जांच में दोषी पाए गए थे।
less than 1 minute read
Feb 12, 2020
धुन्नी सिंह ने 14 कर्मचारी किए निलंबित, कर्मचारी कल्याण निगम में 11.48 करोड़ का गबन

लखनऊ. उत्तरप्रदेश सरकार के खाद्य व रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कर्मचारी कल्याण निगम में हुए 11.48 करोड़ के गबन मामले में 14 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। मंत्री धुन्नी सिंह ने बताया कि कर्मचारी कल्याण निगम में कुल 11.48 करोड़ रुपए का गवन हुआ, जिसमें 10.98 करोड़ रुपए का गबन कर्मचारी कल्याण निगम के कर्मचारियों और 50 लाख रुपए का गबन आवश्यक वस्तु निगम के कर्मचारियों ने किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टालरेंस नीति के अनुसार गबन की शिकायत मिलने पर प्रारम्भिक जांच की गई, जिसमें कर्मचारी कल्याण निगम के 12 और आवश्यक वस्तु निगम के दो कर्मचारियों को दोषी पाया गया। 14 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उनके विरुद्ध आर्थिक अपराध शाखा में जांच भी शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध शाखा में जांच के बाद दोषियों को जेल जाना पड़ेगा। वहीं इनसे गबन की धनराशि की वसूली की जायेगी। विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। भ्रष्टाचार कोई करें, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Published on:
12 Feb 2020 08:04 pm