लखनऊ

राजधानी में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध के बाद चालकों ने किया विरोध, की यह मांग

राजधानी लखनऊ में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाए जाने से चालक बेहद नाराज हैं और वे विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं।

2 min read
Dec 15, 2018
E-rickshaw

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाए जाने से चालक बेहद नाराज हैं और वे विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। ई-रिक्शा के प्रतिबन्ध किये जाने के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने परिवार के साथ शनिवार को विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा चालकों की जिला प्रशासन से मांग है कि उन्हें सभी रूटों पर रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाए ताकि उनकी रोजी रोटी चल सके और वो पहले की तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। आपको बता दें कि लखनऊ को जाम से मुक्त करने के लिए शुक्रवार की सुबह से ही 10 मार्गो पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रतिबंध लगाने के बाद पुलिस विभाग के अपर पुलिस अधीक्षक समेत थानेदारों को इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए लगा दिया गया है।

इन मार्गों पर लगा प्रतिबंध-
लखनऊ में जाममुक्त यातायात व एकल दिशा मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुगम बनाने की पहल के तहत शहर के कई मार्गों पर ई-रिक्शा को प्रतिबंध कर दिया गया है। इनमें अमौसी से बाराबिरवा तक, हजरतगंज से बर्लिंगटन चौराहा वाया रॉयल होटल तक, बंदरियाबाग चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा तक, बंदरिया बाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा तक, हजरतगंज चौराहे से सिकंदर बाग चौराहा तक, कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड़ शहीद पथ तक, हजरतगंज से अल्का मेफेयर, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा तक, अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन चौकी से कटाई पुल से लालबत्ती चौराहे तक, पिकअप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान तक, विजयीपुर अंडरपास तक तथा इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाईकोर्ट गेट न0-3 तक के रूट शामिल हैं। वहीं इंदिरागांधी प्रतिष्ठान से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक और हजरतगंज से परिवर्तन चौक वाया अल्का, मेफेयर, बाल्मिकी तिराहा, प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान, केडी सिंह स्टेडियम तक ई-रिक्शा का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Published on:
15 Dec 2018 04:15 pm
Also Read
View All