
लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबन्धक एसएल वर्मा ने आज लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक एवं समस्त शाखाधिकारियों के साथ मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक की । समीक्षा बैठक में वरिष्ठ ईडीपीएम ज्योति भाष्कर कैरों ने पावर प्वाइंट के माध्यम से मण्डल की संरचना, यात्री सुविधाओं, यात्री आय एवं माल भाड़ा आय, आवासीय स्थिति, चिकित्सा सुविधा से अवगत कराया।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर महाप्रबन्धक ने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्यो का दायित्व गम्भीरता से पूरा करने की आवश्यकता है। संरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए संबंधित शाखा अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण तथा रेलपथ के रखरखाव एवं पैट्रोलिंग की विशेष रूप से निगरानी करने पर बल दिया । इसके अलावा रेल कर्मचारी कल्याण की दिशा में रेलवे कालोनियों को चिह्नित करके उन्हें माॅडल रेल कालोनी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक से पहले अपर महाप्रबन्धक ने लखनऊ जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अन्तर्गत स्टेशन परिसर, स्टेशन प्लेटफार्म, साफ-सफाई, सुरक्षा, संरक्षा, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, एटीवीएम, वाटर वैंडिंग मशीन, कानकोर्स एरिया, शौचालय, प्रतीक्षालय, वातानुकूलित लाउन्ज, क्रू-लाॅबी, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, खान पान सेवाओं तथा लिफ्ट व एस्केलेटर, फुट ओवर ब्रिज का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मुकेश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आरसी लोहानी, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक स्वदेश सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय) जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर दीपूश्याम, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी जितेन्द्र यादव, वरिष्ठ मण्डल याॅत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) आर अवस्थी, वरिष्ठ मण्डल याॅत्रिक इंजीनियर (ओएण्डएफ) एसएस कैरों, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर राघवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी डीकेएस चौहान, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक अरविन्द शर्मा, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/सामान्य विजय सिंह , वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक बीसी त्रिपाठी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (तृतीय) पावस यादव, मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) सहरिश सिददीकी, मण्डल इंजीनियर (सामान्य) श्रीमती मानसी मित्तल, मण्डल परिचालन प्रबंधक/कोचिंग संजीव शर्मा, जन संपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।