लखनऊ

Gold Price Today: पिछले 6 दिन से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम, कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा

Gold Price Today 11 February 2025: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले 10 दिनों में सोने के दाम में 3,020 रुपए की बढ़त देखी गई है।

2 min read
Feb 11, 2025

Gold Price Today: सोने की कीमत ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 6 दिनों से सोने की कीमत में लगातार बढ़त देखी जा रही है। आज की बात करें तो आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,220 रुपए है, जबकि 10 फरवरी को यह कीमत 87,210 थी। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,960 रुपए है। आइए जानते हैं कि प्रमुख शहरों में सोने की कीमत क्या है….

चांदी के दामों में हुई गिरावट

चांदी में आज गिरावट देखी गई। 1 किलो चांदी की कीमत आज 99, 400 रुपए है। कल यानी 10 फरवरी को चांदी का दाम 99,500 रुपए प्रति किलो था। वहीं, 4 फरवरी को चांदी की कीमत 98,500 रुपए प्रति किलो थी। 

लखनऊ

22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 79,960 रुपए

24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 87,220 रुपए

अयोध्या

22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 79,960 रुपए

24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 87,220 रुपए

मेरठ

22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 79,960 रुपए

24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 87,220 रुपए

झांसी

22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 79,960 रुपए

24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 87,220 रुपए

वाराणसी

22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 79,960 रुपए

24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 87,220 रुपए

प्रयागराज

22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 79,960 रुपए

24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 87,220 रुपए

नोएडा

22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 79,960 रुपए

24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)- 87,220 रुपए

1 जनवरी से 11 फरवरी तक 8,520 रुपए महंगा हुआ सोना 

1 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,700 रुपए थी, जो अब बढ़कर 87,220 रुपए हो गई है। इसका मतलब है कि मात्र 41 दिनों में सोने की कीमत में 8,520 रुपए का उछाल आया है। वहीं, चांदी का भाव भी 90,500 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 98,500 रुपए पर पहुंच गया है।

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?

सोने की कीमतों में तेजी के 4 मुख्य कारण:

1. डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जियो पॉलिटिकल तनाव बढ़ गया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है।

2. डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के कारण सोना महंगा हो रहा है।

3. बढ़ती महंगाई के कारण सोने की कीमत को मजबूती मिल रही है।

4. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर