लखनऊ

विवेक तिवारी हत्याकांड-25 लाख की आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देगी सरकार

डीएम बोले-सीबीआई जांच की भी संस्तुति की गई है।  

2 min read
Sep 29, 2018
विवेक तिवारी हत्या कांड-25 लाख की आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देगी सरकार

लखनऊ. विवेक तिवारी हत्या कांड में सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। योगी सरकार ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि शासन की ओर से परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और नगर निगम में पत्नी को नौकरी देने की घोषणा हुई है। डीएम ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति का प्रस्ताव दिया गा है, लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं हुई है। वहीं परिजनों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
राजधानी के गोमतीनगर में शुक्रवार देर रात पुलिस ने एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद नजदीक से गोली मारने की पुष्टि हुई है। आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है और जेल भेज दिया गया है। दोनों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस हत्याकांड के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ा जा रहा है। विवेक तिवारी के घर के सामने लोग धरने पर बैठ गए हैं, लोगों ने कैंडिल जला कर इस घटना की निंदा की।

वहीं विवेक की कुलीग एपल कंपनी में काम करने वाली सना का कहना है, शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे गोमतीनगर इलाके में वह अपने सहकर्मी विवेक उर्फ विनय तिवारी के साथ कार से जा रही थी। सीएमएस गोमतीनगर के पास कार खड़ी थी। तभी सामने से सफेद अपाचे सवार दो पुलिसकर्मी आए। उन्होंने कार को रोकने के लिए इशारा किया। मैं कार में अकेली थी। कुछ गलत न हो इसलिए सर (विवेक) ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। विवेक सर के सिर से खून निकल रहा था। घबराहट में उन्होंने गाड़ी भगा दी। कुछ दूर जाकर कार टकरा गई। दोनों पुलिसकर्मी अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गए। गंभीर हालात में विवेक को लोहिया पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप पर 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीछे छोड़ गए दो बच्चे
मृतक विवेक तिवारी सुलतानपुर के शंकरपुरम करौंदिया के रहने वाले थे। उनके पिता उदय नारायण बैंक में मैनेजर रहे हैं। विवेक दो भाई हैं। दूसरा भाई नीरज उनसे छोटा है। पत्नी ने बताया, विवेक एपल कंपनी में एरिया मैनेजर पद पर कार्यरत थे। विवेक घर में पत्नी कल्पना, बेटी शिवी और सानू के साथ रहते थे। वे 4 साल से एपल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर थे। शुक्रवार को कंपनी ने नया मॉडल लॉन्च किया था। इसकी लॉन्चिंग के बाद वे अपनी कुलीग सना खान को विभूति खंड स्थित ऑफिस से अपने कार से उसके घर ड्रॉप करने जा रहे थे।

Published on:
29 Sept 2018 08:26 pm
Also Read
View All