लखनऊ

मौसम विभाग ने 24 फरवरी तक के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट, जानें- किस दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड और कब होगी बारिश

मौसम विभाग ने 19 फरवरी से 24 फरवरी तक बारिश, ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है...

2 min read
Feb 16, 2020
मौसम विभाग ने 24 फरवरी तक के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट, जानें- किस दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड और कब होगी बारिश

लखनऊ. मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम में अगले तीन से चार दिनों में बदलाव के बड़े संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 फरवरी को बदली रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 20 से 21 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में कोहरा, बदली और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। ठंड और बढ़ सकती है।

फिर बढ़ेगी ठंड

दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही ठंड भी जा रही है। बावजूद इसके मौसम बदलने से फर्क पड़ सकता है। बारिश से न्यूनतम तापमान एक बार फिर नीचे आएगा जिससे ठंड का प्रभाव कुछ दिन और रह सकता है।

रात को तापमान गिरा रही पछुआ

हिमालयी क्षेत्रों से हो कर आ रही पछुआ हवा तापमान पर काबू रखे हुए है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार आज अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान आमतौर पर साफ रहेगा।

बारिश से फिर लौटेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले हफ्ते होने वाली बारिश से मौसम फिर करवटले सकता है। विदा हो रही ठंड एक बार फिर से कुछ समय के लौट सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

19 फरवरी 2020 : कोहरा के आसार। दोपहर में बादल छाये रहेंगे। हवायें भी चलेंगी।

20 फरवरी 2020 : उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में होगी बारिश। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। गलनभरी सर्दी बढ़ेगी।

21 फरवरी 2020 : बादल छाये रहेंगे। बारिश भी होगी। शीतलहर चलेगी। सर्द हवायें तापमान को नीचे गिराएंगी।

22 फरवरी 2020 : कोहरे के आसार। आसमान साफ रहेगा। ठंड से मामूली राहत मिलेगी।

23 फरवरी 2020 : पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। सर्द हवायें चलेंगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होगी।

24 फरवरी 2020 : बारिश के बाद तापमान गिरेगा। कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुराएगी। घना कोहरा भी छाया रहेगा।

Updated on:
16 Feb 2020 09:06 am
Published on:
16 Feb 2020 09:03 am
Also Read
View All