लखनऊ

काबू में आ रहा कोरोना वायरस, रिकवरी रेट में हो रहा सुधार, 1.56 लोगों की जांच में सिर्फ 2.8 फीसदी संक्रमित

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Covid-19) अब धीरे-धीरे काबू में आ रहा है। प्रदेश में कोविड से रिकवरी रेट 83.64 प्रतिशत हो गई है। यानी कि अब जितने लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है, उसमें से कम ही लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 27, 2020
काबू में आ रहा कोरोना वायरस, रिकवरी रेट में हो रहा सुधार, 1.56 लोगों की जांच में सिर्फ 2.8 फीसदी संक्रमित
काबू में आ रहा कोरोना वायरस, रिकवरी रेट में हो रहा सुधार, 1.56 लोगों की जांच में सिर्फ 2.8 फीसदी संक्रमित

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Covid-19) अब धीरे-धीरे काबू में आ रहा है। प्रदेश में कोविड से रिकवरी रेट 83.64 प्रतिशत हो गई है। यानी कि अब जितने लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है, उसमें से कम ही लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। अब प्रदेश का रिकवरी रेट बढ़कर 83.64 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में अब तक 94,67,186 लोगों की कोरोना जांच करवाई जा चुकी है। इसी महीने एक करोड़ लोगों के टेस्ट पूरे कर लिए जाएंगे। देश में सर्वाधिक कोरोना जांच यूपी में ही हुई हैं। वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे में 69 लोगों की मौत हुई है और अब तक कुल 5,517 लोगों की जान जा चुकी है।

4,412 व्यक्ति पॉजिटिव

शनिवार को आए टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार 1,56,828 लोगों में से सिर्फ 4,412 व्यक्ति पाजिटिव पाए गए। यानी सिर्फ 2.8 फीसद लोग ही संक्रमित मिले। यह पहली बार है कि किसी महीने में इतने कम मरीज मिले हों। वहीं, 10 हजार से ज्यादा रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस 57,086 हैं।

Published on:
27 Sept 2020 10:21 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो