लखनऊ

भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष बने लक्ष्मीकांत वाजपेयी

- भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों की पूरी जांच पड़ताल करेगा और उसके बाद अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी जब अनुमति देंगे तो उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा। इस काम में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को दोनों डिप्टी सीएम व प्रदेश उपाध्यक्ष मदद करेंगे

less than 1 minute read
Nov 06, 2021
भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष बने लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Uttar Pradesh Assembly elections 2022 लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 तेजी से करीब आ रहा है। भाजपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अब जैसे जैसे चुनाव 2022 करीब आ रहा है वैसे ही अन्य दलों के नेता भाजपा ज्वाइन करने को आतुर दिख रहे हैं। भाजपा में किसे शामिल करना है, किसे नहीं, इसके लिए ज्वाइनिंग कमेटी बनाई गई है। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को सौंपा गया है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मोहर के बाद ही किसी नेता को भाजपा में प्रवेश मिल सकेगा।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। यह ज्वाइनिंग कमेटी दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल करने से पहले उनकी स्क्रीनिंग करेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस कमेटी के अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।

वाजपेयी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे :- डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साल 2012 से लेकर 2014 तक वो यूपी भाजपा भाजपा के अध्यक्ष रहे थे। भाजपा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 71 सीटें जीती थीं।

ब्राह्मणों को साधने की कोशिश :- डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी वर्ष 2017 में मेरठ शहर सीट से विधान सभा चुनाव हार गए थे। काफी इंतजार के बाद यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की गई है। डा लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी आज भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। चार बार विधायक रह चुके लक्ष्‍मीकांत बाजपेई मेरठ में स्‍कूटर से चलते हैं।

Updated on:
06 Nov 2021 12:46 pm
Published on:
06 Nov 2021 08:41 am
Also Read
View All