लखनऊ

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : जानिए किस चरण में किस जिले में होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की तारीखों शुक्रवार सुबह ऐलान किया

less than 1 minute read
Mar 26, 2021
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : जानिए किस चरण में किस जिले में होगा चुनाव
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : जानिए किस चरण में किस जिले में होगा चुनाव

लखनऊ. चुनाव आयोग ने यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की तारीखों शुक्रवार सुबह ऐलान किया। यूपी के 75 जिलों में चार चरणों में चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहला, 19 अप्रैल दूसरा, 26 अप्रैल तीसरा और 29 अप्रैल चौथा चरण के लिए वोटिंग डाली जाएगी। 2 मई को मतगणना होगी। इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। जानिए कौन से चरण में किस जिले में होगा चुनाव :-

पहला चरण :- पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, अयोध्या, श्रवास्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर भदोही में चुनाव 15 अप्रैल को मतदान होगा।

दूसरा चरण :- मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ जिले शामिल हैं।

तीसरा चरण :- शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया जिले शामिल हैं।

चौथा चरण :- बुलंदशहर, हापुड़ संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर , सोनभद्र और मऊ जिले शामिल हैं।

Published on:
26 Mar 2021 03:02 pm