लखनऊ

गुडगाँव स्मार्ट सिटी ने दिया लखनऊ मेट्रो को एक और खिताब

आठ मेट्रो स्टेशन्स को प्लेटिनम सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 9:00 PM IST
lucknow metro
lucknow metro

लखनऊ. मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में ग्रीन इनिशियेटिव(हरित पहल) के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) को पुरस्कृत किया गया। गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित स्मार्ट सिटी समिट में एलएमआरसी के रोलिंग स्टाक एंड सिस्टम के निदेशक महेंद्र कुमार को महापौर गुरुग्राम नगर महापालिका की मधु आजाद ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

एलएमआरसी के वरिष्ठ जनस पर्क अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया मेट्रो के सभी आठ स्टेशनों में ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैंड, मवैयाए दुर्गापुरी और चारबाग प्लेटिनम श्रेणी की मूल्यांकित ग्रीन बिल्डिंग्स हैं। इडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल, आईजीबीसी, जोकि भारत में किसी भी सिस्टम को ग्रीन सिस्टम मूल्यांकित और प्रमाणित करने की सर्वोच्च संस्था है ने 31 अगस्त, 2017 को एलएमआरसी को एक ग्रीन मेट्रो रेल सिस्टम के रूप में प्रमाणित कर प्रायरिटी कोरीडोर के सभी आठ मेट्रो स्टेशन्स को प्लेटिनम सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया।

मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अपने यात्रियों को स्मार्ट बनाने के लिए तीन दिवसीय अभियान शुरू किया। वेंडिंग मशीनों के प्रयोग को लेकर गुरुवार को पहले दिन मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों ने वेंडिंग मशीनों और अपने स्मार्ट कार्ड से टिकट प्राप्त किए। एलएमआरसी के वरिष्ठ जनस पर्क अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आठ, नौ और दस फरवरी को लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मैनुअल ऑपरेटिंग टिकट सिस्टम को पूरी तरह से बंद रखा गया। मेट्रो से सफर करने के इच्छुक यात्रियों को यहां लगी वेंडिंग मशीनों से टिकट दिलवाए गए। कर्मचारी उनकी मदद करने के लिए यहां खड़े रहे। जिनके पास मेट्रो कार्ड थे उनमें कार्ड की वेलिडिटी भरवाई गई और उसके माध्यम से उनके टिकट लेने की उनमें आदत डलवाने का प्रयास किया गया। यात्रियों को भी रूचि के साथ मेट्रो स्टेशनों पर लगी मशीनों से टिकट लेते देखा गया। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। ल बी लाइनें होने के बाद भी वे अपनी बारी आने के इंतजार में लगे हुए थे। यह अभियान दो दिनों तक चलेगा।
स्र

Published on: