लखनऊ

मौसम विभाग का पूरे यूपी में कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून की रफ्तार तेज

- उत्तर प्रदेश में मानसून ने दोबारा से पकड़ी रफ्तार - बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण पूर्वी हवाओं का असर : मौसम विज्ञानी - लखनऊ में 24 घंटे के अंदर घनघोर बारिश की संभावना
less than 1 minute read
Aug 03, 2021
मौसम विभाग का पूरे यूपी में कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून की रफ्तार तेज
मौसम विभाग का पूरे यूपी में कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून की रफ्तार तेज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून ने दोबारा से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत पूरे यूपी में कई दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से ऐसा होने वाला है। लगातार बारिश से यूपी में कुछ ठंड जैसा माहौल हो जाएगा। लखनऊ में 24 घंटें के अंदर घनघोर बारिश की संभावना है।

बुधवार को भारी बारिश के आसार :- मौसम विभाग ने बताया है कि लखनऊ में बारिश का सिलसिला एक दिन थमने के बाद दोबारा तेज हो सकता है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ व आसपास के कई जिलों में बारिश की अधिक उम्मीद नहीं है। दिन में बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि, पश्चिमी यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार भी बन रहे हैं। पर एक दिन बाद भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। सोमवार को लखनऊ में दिनभर बादल छाये रहे। सिर्फ कुछ क्षेत्रों में आंशिक बूंदाबांदी देखी गई।

तापमान में और गिरावट की उम्मीद :- मौसम विभाग निदेशक डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि, मानसून दोबारा तेजी पकड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से यूपी में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। परन्तु लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में इसके चलते कई दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री :- मंगलवार को करीब 12 बजे लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री है। हालांकि, सोमवार को राजधानी लखनऊ में तो कम लेकिन, आसपास के जिलों में बारिश हुई।

Published on:
03 Aug 2021 12:14 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब