लखनऊ

प्रतापगढ़ सांसद को धमकी, पांच करोड़ रुपए नहीं दिए तो बम से उड़ा देंगे

- नई दिल्ली के थाना नार्थ एवेन्यू में एफआईआर दर्ज - टेररिस्ट सेल मामले की छानबीन में जुटी

less than 1 minute read
Aug 10, 2021
प्रतापगढ़ सांसद को धमकी, पांच करोड़ रुपए नहीं दिए तो बम से उड़ा देंगे
प्रतापगढ़ सांसद को धमकी, पांच करोड़ रुपए नहीं दिए तो बम से उड़ा देंगे

लखनऊ. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार सांसद संगम लाल गुप्ता से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांग की गई है और रकम न देने पर बम से उड़ाने धमकी भी दी गई है। सांसद संगम लाल गुप्ता ने तत्काल नई दिल्ली के थाना नार्थ एवेन्यू में एफआईआर दर्ज करा दी है। टेररिस्ट सेल मामले की छानबीन में जुट गई है। इससे पूर्व माफिया डॉन रवि पुजारी ने सांसद से फिरौती मांगी थी। उसे आस्ट्रेलिया से गिरफ्तार किया गया था।

शाम को भी आया फोन :- प्रयागराज ट्रेन से सांसद संगम लाल सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे। नार्थ एवेन्यू पहुंचने पर सुबह 9:30 बजे उनके फोन पर धमकी भरी कॉल आई। नार्थ एवेन्यू पुलिस को दी तहरीर में सांसद ने कहाकि, फोन करने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। शाम साढ़े पांच बजे दोबारा फोन कर रकम पहुंचाने का स्थान भी बताया गया।

फाफामऊ रास्ते पर सांसद को अपशब्द कहे :- दिल्ली रवाना होने के लिए रविवार रात ट्रेन पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ से प्रयागराज जाते समय फाफामऊ के निकट भी उनकी कार को ओवरटेक कर कुछ लोग अपशब्द कहे और भाग गए। इसकी सूचना सांसद ने तत्काल फोन से आईजी केपी सिंह को दी थी।

Published on:
10 Aug 2021 12:15 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो