लखनऊ

यूपी के कई शहरों में गर्मी की तपिश तो कई जिलों में मूसलाधार बारिश का मौसम अलर्ट

Weather News Updates Forecast Today : - यूपी के कुछ इलाकों में 4 सितम्बर तक लगातार बारिश होने की संभावना
less than 1 minute read
• •
Sep 02, 2021
UP Weather
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम की बदल गई चाल, दो दिन शांत रहने के बाद आंधी के साथ बरसेंगे मेघा

लखनऊ. Weather Updates उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित आस—पास के कई जिलों में गुरुवार को सुबह से मौसम गरम है। तपिश की वजह से सभी परेशान हैं। और बार—बार आसमान पर नजर रख रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने वाली है। यह बारिश, तेज होगी और मौसम बदल जाएगा। वैसे मौसम विभाग का अलर्ट है कि यूपी के कुछ इलाकों में 4 सितम्बर तक लगातार बारिश होगी।

बारिश का अलर्ट :- मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसारी, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी झमाझम बारिश होगी। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में तेज बारिश के आसार हैं। मथुरा में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। मथुरा के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खातौली, नजीबाबाद, चांदपुर, हस्तिनापुर और शामली में दो घंटें तेज बारिश का अलर्ट है।

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री :- लखनऊ में मौसम कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैसे दोपहर दो बजे तापमान 34 डिग्री है। लखनऊ का आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

Published on:
02 Sept 2021 02:18 pm
Also Read
View All
UP Politics: ‘इस जन्म में तो भगवान राम उन्हें नहीं बुलाएंगे’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री ओपी राजभर का पलटवार

राज्यसभा की तीसरी सीट पर सपा का बड़ा दांव! विधायक समर पाल बोले, ऐसा नाम आएगा जिसका किसी को अंदाजा नहीं

‘जो बाबर और औरंगजेब का गुणगान करते हैं, उन्हें भगवान राम क्या बुलाएंगे’, मंत्री अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार

‘महिलाओं को 40,000 रुपये दिए जाएंगे’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हमारे लिए चुनाव मैनिफेस्टो धार्मिक किताब की तरह

‘मैं डरने वाली नहीं हूं’, पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान, भाजपा पर किया कटाक्ष; जानिए क्या कहा?