योगी के इस बड़े मंत्री ने अखिलेश यादव को दिया एेसा जवाब, अचानक कर दिया बड़ा एेलान
लखनऊ. मेरठ में छात्रा के साथ छेड़छाड़ अौर फिर जलाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले में घिरते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। तो इस पर योगी सरकार के प्रवक्ता और मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश यादव को जवाब दिया है।
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ व विरोध करने पर आग से जलाने की दर्दनाक घटना से आज प्रदेश में बच्चियां और अभिभावक दहशत के माहौल में जी रहे हैं। इस घटना ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश को और बढ़ा दिया है। ये सरकार नारी सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह निष्क्रिय और नाकाम है।
मंत्री श्रीकांत शर्मा का जवाब
वहीं श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि सपा और बसपा के समय गुंडों का राज था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है. उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई घटना होती है तो उसका तुरंत सरकार संज्ञान लेती है। मामले की पूरी विवेचना होती है और जो भी दोषी है उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होती है। ये बेसिक अंतर है बसपा, सपा और भाजपा की सरकार में।
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जहां सपा और बसपा अपराधियों को संरक्षण देने का काम करते थे, भाजपा की सरकार में अपराधियों के लिए कोई संरक्षण नहीं है। भाजपा सरकार में जाति के नाम पर मजहब के नाम पर किसी अपराधी को बचाने की परंपरा नहीं है। जिसने अपराध किया है उसकी जगह सलाखों के पीछे होती है। जो लोग बलात्कारियों को अपनी गाड़ी में पीछे बैठा कर घूमते थे, वह कानून स्थापित करने वाली सरकार पर उंगली ना उठाएं। उन्होंने मेरठ की घटना पर कहा कि घटना हुई है, दुखद घटना है। सरकार उसका संज्ञान तुरंत लेती है, इस पर भी कार्रवाई होगी।