लखनऊ

Monsoon Update : यूपी में 19 जून तक आएगा मानसून, जानें कहां होगी सबसे पहले झमाझम बारिश

Monsoon Update यूपी में 19 जून तक मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, 15 जून के आस-पास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात की संभावना है। मानसून इस समय पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है।

2 min read
Jun 12, 2022
monsoon-2021.jpg
Monsoon 2021

यूपी में 19 जून तक मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, 15 जून के आस-पास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात की संभावना है। मानसून इस समय पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो उत्तर प्रदेश में इसकी एंट्री 19 जून तक होगी। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगोएंगी। वैसे तो गोरखपुर में रविवार आसमान में बादल छा गए और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस प्रकार प्री मानसून ने 12 जून को ही दस्तक दे दी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया कि, इस बार का मानसून राहत भरा रहेगा। औसत से थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। केदारनाथ-बदरीनाथ समेत ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

15 जून के आस-पास मौसम बदलेगा

यूपी में अभी गर्मी कुछ दिन और परेशान करेगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया भी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। इसे देखते हुए यह राज्य में मानसून की आहट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात ही संभावना जताई गई है।

पूर्वी यूपी में निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले भी भीषण गर्मी के चपेट में हैं। पूरे राज्य में तापमान 45 के ऊपर हैं। उमस भी बेतहाशा है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर के राज्यों में तीन जून को ही इंट्री ले ली थी। मेघालय, असोम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है।

अभी तो पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, मानसून की फुहारों के पूर्व राज्य को इसी तरह भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मानसून के दाखिल होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी।

Published on:
12 Jun 2022 05:04 pm