लखनऊ

मुलायम सिंह यादव ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, फूंट-फूंट कर रो पड़ा यह सपा नेता, छलक पड़े मायावती के भी आंसू

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Former Foreign Minister Sushma Minister) के आकस्मिक निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 4:42 PM IST
Mulayam Mayawati
Mulayam Mayawati

लखनऊ. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Former Foreign Minister Sushma Minister) के आकस्मिक निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj), एक ऐसी महिला जो बेहतरीन वक्ता, सांसद और मिलनसार व्यक्तित्व के जानी जाएंगी। विदेश मंत्री रहते उन्होंने जिस तरह से मीलों दूर फंसे भारतीय नागरीकों को व्यक्तिगत रूप से मदद कर देश में उन्हें सही सलामत वापस बुलाया उसने मंत्रालय की परिभाषा ही बदल दी। संसद में उनके भाषण ऐसे होते थे कि विरोधी भी उनकी तारीफ करते। अफसोस आज वह हमारे बीच में नहीं है। बुधवार को देश के अलग-अलग राज्यों के सत्ता पक्ष व विपक्ष के दिग्गज अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे। यूपी से सीएम योगी (CM Yogi) के अलावा, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) व रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) भी दिल्ली पहुंचे। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुलायम ने किए अंतिम दर्शन-

दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर रखा गया था। एक-एक कर कई दिग्गज नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भी वहां पहुंचे। बेहद भावुक मुलायम सिंह यादव ने पार्थिव शरीर पर फूल डालते हुए उन्हें नमन किया।

मायावती हुईं भावुक-
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती भी सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के दौरान बेहद दुखी दिखीं। इससे पूर्व उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रही सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर अति-दुःखद है। वे काफी कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति-मिलनसार महिला थीं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

रो पड़े रामगोपाल यादव-

अंतिम दर्शन को पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव तो फूंट-फूंट कर रो पड़े। वे सुषमा स्वराज के परिवार से बात ही कर रहे थे। इस दौरान वे अपने आप को रोक न सके और उनके आंखों में आंसू भर आए।

Published on: