लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (13th January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल मामूली बढ़ोतरी, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (13th January 2022) : नए साल के शुरुआत दौर में बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के रेट में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल जहां 10 जनवरी को सरसों को तेल न्यूनतम स्तर 152 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था। वहीं अब फिर से सरसों का तेल 162 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

2 min read
Jan 13, 2022

Mustard oil Rate Today (13thJanuary 2022) : देश में जहां खुदरा महंगाई दर बढ़ी है, वहीं उसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार मेें खाद्य पदार्थों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। नए साल के शुरुआत दौर में बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के रेट में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल जहां 10 जनवरी को सरसों को तेल न्यूनतम स्तर 152 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था। वहीं अब फिर से सरसों के तेल में 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 13 जनवरी गुरुवार को यूपी में सरसों का तेल 162 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। वहीं, पिछले साल दिसंबर की बात की की जाए तो सरसाें का तेल 175 रुपये प्रति लीटर क आसपास रहा था। बाजार विशेषज्ञाें का मानना है कि तेल की दरों में हो रही बढ़ोतरी कुछ दिनों के लिए है। इसके बाद सरसों का तेल तेजी गिरेगा।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (13th January 2022) : देशभर में जहां सरसों का तेल अभी भी 175 रुपये प्रति लीटर के करीब है। वहीं, उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार का तुलनात्मक अध्ययन करें तो यहां तेल का भाव न्यूनतम दर पर चल रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह तो गिरावट की शुरुआत है। आने वाले दिनों गिरावट का ऐसा दौर शुरू होगा कि सरसों का तेल 100 रुपये के आसपास पहुंच जाएगा। उनका तर्क है कि इस बार सरसों की फसल अच्छी हुई है, जिसके चलते दाम एक फिर से घटने तय हैं। हालांकि कोरोना महामारी के चलते अप्रत्याशित बढ़ोतरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव विभिन्न शहरों पर निर्भर करते हैं। 13 जनवरी को सरसों के अधिकतम रेट गाेंडा जिले में 181 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 12 जनवरी को सरसों के तेल रेट कानपुर में 180 रुपये पर पहुंच गए थे। वहीं, 11 जनवरी को सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट गोंडा में 181 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह शाहजहांपुर में 10 जनवरी को 153 रुपये, कानपुर में 9 जनवरी को 180 रुपये प्रति लीटर, गाजियाबाद में 8 जनवरी को 171 रुपये तो गाेंडा जिले में 7 जनवरी को 181 रुपये ही थे।
यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate Today : सरसों के तेल भाव में मामूली बढ़ोतरी, जानें आज के ताजा भाव

वहीं, उत्तर प्रदेश के जिलों में सरसों के तेल न्यूनतम भाव की बात 13 जनवरी को मैनपुरी में 144 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एटा जिले में इस साल के सबसे कम भाव 12 जनवरी को महज रुपये थे। वहीं 11 जनवरी को एटा में ही 140 रुपये प्रति लीटर थे। इसी प्रकार 10 जनवरी को शाहजहांपुर में सरसों का तेल 152 रुपये, 9 और 8 जनवरी को कासगंज जिले में 138 रुपये प्रति लीटर, कासगंज में ही 7 जनवरी को 140 रुपये प्रति लीटर और 6 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था।

Published on:
13 Jan 2022 08:25 am
Also Read
View All