लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (20th January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में 58 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (20th January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में गिरावट जारी है। यूपी के कासगंज में सरसों का तेल 142 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। यानी अपने अधिकतम भाव से 58 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में सरसों का अभी और कमजोर होगा।

2 min read
Jan 20, 2022

Mustard oil Rate Today (20thJanuary 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में गिरावट जारी है। पिछले दिनों जहां बाजार में खुदरा महंगाई बढ़ने के साथ खाद्य सामग्री में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं, सरसों का सरसों के तेल में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन उसके बाद से यूपी के बाजार में सरसों का तेल लगातार कमजोर हो रहा है। यूपी के कासगंज में सरसों का तेल 142 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। जबकि 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश में औसतन सरसों का तेल 164 रुपये था। वहीं अगर पिछले साल की बात की जाए तो बाजार में सरसों के तेल का 200 रुपये तक जा पहुंचा था। जबकि पिछले वर्ष दिसंबर में सरसाें का तेल 175 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि एक बार फिर सरसों के तेल के भाव लगातार गिर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में सरसों का अभी और कमजोर होगा।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (20th January 2022) : फिलहाल देश के विभिन्न राज्यों में सरसों के तेल का भाव 180 रुपये प्रति लीटर के आसपास ही चल रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल रेट अपने न्यूनतम स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण 2021 में सरसों का उत्पादन दोगुने से भी अधिक होना है। यूपी में जहां 20 जनवरी को सरसों के तेल यूपी में औसतन 162 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। वहीं, कासगंज जिले में सबसे निचले स्तर 142 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया गया है। बाजार केे विशेषज्ञाें का कहना है कि आगामी दिनों में सरसों के तेल में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के वायदा बाजार में सरसों का तेल गोंडा जिले में एक बार फिर 181.50 रुपये प्रति लीटर के सर्वाधिक स्तर पर खुला है। जबकि गाेंडा में ही 19 जनवरी को 181 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 17 जनवरी को कानपुर में भी 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। इसी तरह 14 और 15 और 16 जनवरी को गोंडा में ही सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 181.50 रुपये था। इससे पहले 13 जनवरी को गाेंडा में ही 181 रुपये, 12 जनवरी को कानपुर में 180 रुपये, 11 जनवरी को गोंडा में 179 रुपये और शाहजहांपुर में 10 जनवरी को 153 रुपये तक के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

यूपी में सरसों के तेल के न्यूनतम भाव की बात करें तो 20 जनवरी को कासगंज में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 19 व 18 जनवरी को बुलंदशहर में सरसों का तेल 146 रुपये था। वहीं 17 जनवरी को हाथरस में सरसों का तेल 142 रुपये था। इसी तरह 16 जनवरी को अलीगढ़ में 144, 15 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये, 14 जनवरी को पीलीभीत में 151 रुपये, 13 जनवरी को मैनपुरी में 144 रुपये, 12 जनवरी को एटा में 135 रुपये और 11 जनवरी को एटा में ही 140 रुपये दर्ज किया गया था।

Published on:
20 Jan 2022 08:24 am
Also Read
View All