लखनऊ

Mustard Oil Rate Today ( 22nd January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में आई जोरदार गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता

Mustard oil Rate Today (22nd January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह जहां सरसों का तेले 168 रुपये तक पहुंच गए थे और 21 जनवरी को यूपी में सरसों के तेल का औसत भाव 161 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं, आज 22 जनवरी को सरसों का तेल पांच रुपये की गिरावट के साथ 156 रुपये पर खुले हैं।

2 min read
Jan 22, 2022

Mustard oil Rate Today (22nd January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह जहां सरसों का तेले 168 रुपये तक पहुंच गए थे और 21 जनवरी को यूपी में सरसों के तेल का औसत भाव 161 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं, आज 22 जनवरी को सरसों का तेल पांच रुपये की गिरावट के साथ 156 रुपये पर खुले हैं। ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते खुदरा महंगाई के साथ सरसों के तेल का भाव भी 175 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि नए साल की शुरुआत में के तेल का 150 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में सरसों के तेल के भाव में अप्रत्याशित कमी देखने को मिलेगी।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (22nd January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव कम होने से एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह सरसों का उत्पादन दोगुना होना है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि लंबे समय बाद इस वित्त वर्ष में सरसों का उत्पादन अच्छा हुआ है। इसलिए आगामी दिनों में सरसों का तेल अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच सकता है। अगर सब कुछ उम्मीदों के अनुसार रहा तो जल्द ही सरसों का तेल 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच सकता है।

सरसों के तेल 22 जनवरी शनिवार को गाजियाबाद के वायदा बाजार में 167 रुपये के अधिकतम भाव पर खुला है। जबकि 21 जनवरी को शामली के वायदा बाजार में सरसों का तेल 168 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं 20 जनवरी को गोंडा में 179 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि गाेंडा में ही 19 जनवरी को 181 रुपये तो 18 जनवरी को कानपुर में 180 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह 17 जनवरी को कानपुर में 181 रुपये, 14 और 15 और 16 जनवरी को गोंडा में सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 181.50 रुपये था।

यूपी में सरसों के तेल के न्यूनतम भाव 22 जनवरी को अलीगढ़ में 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 21 जनवरी को अलीगढ़ में ही 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 20 जनवरी को कासगंज में 142 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। हालांकि 18 और 19 जनवरी को बुलंदशहर में सरसों का तेल 146 रुपये था। इसी तरह 17 जनवरी को हाथरस में 142 रुपये, 16 जनवरी को अलीगढ़ में 144 रुपये, 15 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये, 14 जनवरी को पीलीभीत में 151 रुपये और 13 जनवरी को मैनपुरी में 144 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था।

Published on:
22 Jan 2022 08:30 am
Also Read
View All