लखनऊ

Mustard Oil Rate Today ( 23rd January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, जानें आज का भाव

Mustard oil Rate Today ( 23rd January 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के भाव में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 22 जनवरी को सरसों का तेल पांच रुपये की गिरावट के साथ 156 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं आज 23 जनवरी को यूपी में सरसों का तेल तीन रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 159 रुपये पर खुले हैं। जबकि पिछले सप्ताह जहां सरसों का तेल 168 रुपये तो 21 जनवरी को 161 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था।

2 min read
Jan 23, 2022

Mustard oil Rate Today (23rd January 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के भाव में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 22 जनवरी को सरसों का तेल पांच रुपये की गिरावट के साथ 156 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं आज 23 जनवरी को यूपी में सरसों का तेल तीन रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 159 रुपये पर खुले हैं। जबकि पिछले सप्ताह जहां सरसों का तेल 168 रुपये तो 21 जनवरी को 161 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। यहां बता दें कि पिछले हफ्ते खुदरा महंगाई दर बढ़ने के बाद से सरसों के तेल का भाव भी महंगा हो रहा है। हालांकि यह गिरावट कुछ समय के लिए है। ज्ञात हो कि नए साल की शुरुआत में तेल का 150 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच था। विशेषज्ञों का दावा है कि आगामी दिनों में एक बार फिर सरसों का तेल सस्ता सस्ता होगा।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (23rd January 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों की डिमांड बढ़ने के चलते तेल के दामों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि इसके बावजूद बाजार निवेशकों की भरमार देखने को मिल रही है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह सरसों का उत्पादन है। कृषि विभाग के अधिकारियों कहना है कि इस वित्त वर्ष में सरसों का उत्पादन दोगुना हुआ है। इसलिए सरसों के तेल ज्यादा ऊपर नहीं जाएंगे। बाजार में रहे दाम कुछ दिनों के लिए है। इसलिए आगामी दिनों में सरसों का तेल फिर से अपने निचले स्तर पर पहुंचेगा।

यूपी के बाजार में 23 जनवरी को सरसों का तेल 168 रुपये प्रति लीटर के अधिकतम स्तर पर खुला है। जबकि 22 जनवरी को गाजियाबाद के वायदा बाजार में सरसों के तेल 167 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 21 जनवरी को शामली के वायदा बाजार में सरसों का तेल 168 रुपये था। 20 जनवरी को गोंडा में 179 रुपये तो गाेंडा में ही 19 जनवरी को 181 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह 18 जनवरी को कानपुर में 180 रुपये, 17 जनवरी को कानपुर में ही 181 रुपये और 14, 15 व 16 जनवरी को गोंडा में सरसों के तेल 181.50 रुपये प्रति लीटर था।

सरसों के तेल के न्यूनतम भाव 23 जनवरी को मैनपुरी में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 22 जनवरी को अलीगढ़ में 143 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, 21 जनवरी को अलीगढ़ में ही 144 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। 20 जनवरी को कासगंज में 142 रुपये और 18 व 19 जनवरी को बुलंदशहर में 146 रुपये था। इसी तरह हाथरस में 17 जनवरी को 142 रुपये, अलीगढ़ में 16 जनवरी को 144 रुपये, शाहजहांपुर में 15 जनवरी को 151 रुपये, पीलीभीत में 14 जनवरी को 151 रुपये और 13 जनवरी को मैनपुरी में 144 रुपये थे।

Published on:
23 Jan 2022 08:27 am
Also Read
View All