लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (24th January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सप्ताह के पहले दिन बढ़े सरसों के तेल के भाव, जानें आज का भाव

Mustard oil Rate Today (24th January 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों का तेल एक बार फिर महंगा हुआ है। 23 जनवरी को सरसों का तेल के रेट जहां 159 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, आज 24 जनवरी को सप्ताह के पहले दिन सरसों के तेल फिर से तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ आज सरसों का 162 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। हालांकि पिछले सप्ताह के मुकाबले अभी राहत है, क्योंकि पिछले सप्ताह सरसों का तेल 168 रुपये पर पहुंच गया था।

2 min read
Jan 24, 2022

Mustard oil Rate Today (24th January 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों का तेल एक बार फिर महंगा हुआ है। 23 जनवरी को सरसों का तेल के रेट जहां 159 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, आज 24 जनवरी को सप्ताह के पहले दिन सरसों के तेल फिर से तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ आज सरसों का 162 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। हालांकि पिछले सप्ताह के मुकाबले अभी राहत है, क्योंकि पिछले सप्ताह सरसों का तेल 168 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि इस साल की शुरुआत में सरसों के तेल के औसतन भाव 150 रुपये प्रति लीटर तक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। जबकि वायदा बाजार के विशेषज्ञों तेल भाव गिरने का अनुमान जारी किया था। इसके बावजूद विशेषज्ञ आगामी दिनों में सरसों का तेल सस्ता होने का दावा कर रहे हैं।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (24th January 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में एक बार फिर मांग बढ़ने के कारण सरसों के तेल के भाव बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। सरसों के तेल के दाम बढ़ने के बाद भी निवेशक बाजार का रुख कर रहे हैं और जमकर निवेश भी कर रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन और इसी तरह दाम में इजाफा देखने को मिलेगा। उसके बाद सरसों के तेल भाव कमजोर होते जाएंगे और टूटकर 100 रुपयेे प्रति लीटर के करीब तक पहुंचेंगे।

यूपी के बाजार में 24 जनवरी को सरसों का तेल के सर्वाधिक रेट गाेंडा जिले में 181.50 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 23 जनवरी को 168 रुपये प्रति लीटर के अधिकतम स्तर पर बंद हुए थे। वहीं 22 जनवरी को गाजियाबाद सरसों का तेल 167 रुपये था। इसी तरह 21 जनवरी को शामली में 168 रुपये, 20 जनवरी को गोंडा में 179 रुपये, 19 जनवरी को गोंडा में ही 181 रुपये, 18 जनवरी को कानपुर में 180 रुपये, 17 जनवरी को कानपुर में ही 181 रुपये तो 14, 15 व 16 जनवरी को गोंडा में 181.50 रुपये पर था।

वहीं, यूपी के विभिन्न शहरों में सरसों के तेल के भाव में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। 24 जनवरी का सबसे कम सरसों का तेलल एटा जिले में 140 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 23 जनवरी को मैनपुरी में 142 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 22 जनवरी को अलीगढ़ में 143 रुपये था। इसी तरह 21 जनवरी को अलीगढ़ में ही 144 रुपये, 20 जनवरी को कासगंज में 142 रुपये, 18 व 19 जनवरी को बुलंदशहर में 146 रुपये, 17 जनवरी को हाथरस में 142 रुपये, 16 जनवरी को अलीगढ़ में 144 रुपये और 15 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये था।

Published on:
24 Jan 2022 08:29 am
Also Read
View All