Mustard oil Rate Today (27th January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल रेट एक बार फिर जनवरी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। 26 जनवरी को जहां सरसों के तेल के भाव 165 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, आज यानी 27 जनवरी को सरसों के तेल के भाव 168 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।
Mustard oil Rate Today (27th January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल रेट एक बार फिर जनवरी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। 26 जनवरी को जहां सरसों के तेल के भाव 165 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, आज यानी 27 जनवरी को सरसों के तेल के भाव 168 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। बता दें कि इस साल जनवरी की शुरुआत में सरसों के तेल भाव 150 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। उसके बाद से यूपी में सरसों के तेल के भाव लगातार चढ़ रहे हैं। जबकि वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में तेल भाव गिरने के आसार हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही एक फिर सरसों के तेल के भाव न्यूनतम स्तर तक पहुंचेंगे।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (27th January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में एक बार फिर सरसों के तेल की डिमांड बढ़ रही है। इसके साथ ही तेल के दामों में उछाल देखने को मिल रही है। जबकि पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग ने सरसों का उत्पादन दोगुना होने का दावा किया था। साथ ही यह भी कहा था कि जल्द ही सरसों के तेल के भाव नीचे आएंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि पिछले दिनों सरसों के तेल दाम बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बिचौलिये और जमाखोरी था, जिसके चलते यूपी के बाजार में सरसों के तेल के भाव 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे।
यूपी के वायदा बाजार में 27 जनवरी को गोंडा जिले में सरसों के तेल रेट 181 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 26 जनवरी को भी गाेंडा में 181.50 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, 25 जनवरी को कानपुर में 179 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 24 जनवरी को गाेंडा में 181.50 रुपये, 23 जनवरी को शाहजहांपुर में 168 रुपये, 22 जनवरी को गाजियाबाद में 167 रुपये, 21 जनवरी को शामली में 168 रुपये, 20 जनवरी को गोंडा में 179 रुपये और 19 जनवरी को गोंडा में 181 रुपये प्रति लीटर पर थे।
वहीं, यूपी के विभिन्न शहरों के वायदा बाजार में न्यूनतम सरसों के तेल के भाव मैनपुरी में 139 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 26 जनवरी को एटा में 140 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 25 जनवरी को अलीगढ़ में 142 रुपये प्रति लीटर थे। 24 जनवरी को एटा में 140 रुपये, 23 जनवरी को मैनपुरी में 142 रुपये, 22 जनवरी को अलीगढ़ में 143 रुपये, 21 जनवरी को अलीगढ़ में 144 रुपये, 20 जनवरी को कासगंज में 142 रुपये, 18 व 19 जनवरी को बुलंदशहर में 146 रुपये तो 17 जनवरी को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे।