Mustard oil Rate Today (28th January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में नए साल पर जहां सरसों के तेल के भाव एकदम से 150 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद से सरसों के तेल में लगातार इजाफा देखने को मिला। वहीं आज 28 जनवरी को यूपी के बाजार में सरसों के तेल के भाव 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। हालांकि गुरुवार की तुलना में ये पूरे तीन रुपये कम हैं।
Mustard oil Rate Today (28th January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में नए साल पर जहां सरसों के तेल के भाव एकदम से 150 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद से सरसों के तेल में लगातार इजाफा देखने को मिला। वहीं आज 28 जनवरी को यूपी के बाजार में सरसों के तेल के भाव 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। हालांकि गुरुवार की तुलना में ये पूरे तीन रुपये कम हैं, क्योंकि 27 जनवरी को सरसों के तेल के भाव 168 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि फिलहाल बढ़ रहे दाम कुछ समय के लिए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के रेट तेजी से नीचे गिरेंगे। इस समय निवेशक बाजार में निवेश करने से कतरा रहे हैं, लेकिन इस महीने के बाद बाजार में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (28th January 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में इस समय सरसों के भाव काफी नीचे हैं, लेकिन सरसों तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि सर्दियों में सरसों के तेल की खपत अधिक होती है। इसलिए दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले माह प्रदेश के कृषि विभाग ने सरसों का उत्पादन बताते हुए दाम फिर से घटने का दावा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि बिचौलिये और जमाखोरों के चलते सरसों के तेल में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, यह वृद्धि अधिक समय के लिए नहीं है। आगामी दिनों में एक बार फिर बाजार में तेल अपने निचले स्तर को जरूर छूऐगा।
यूपी के तेल तिलहन बाजार में 28 जनवरी को सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव गोंडा जिले में 182 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले ही 27 जनवरी को गोंडा जिले में ही सरसों का तेल रेट 181 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं, 26 जनवरी को भी गाेंडा में 181.50 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 25 जनवरी को कानपुर में 179 रुपये, 24 जनवरी को गाेंडा में 181.50 रुपये, 23 जनवरी को शाहजहांपुर में 168 रुपये, 22 जनवरी को गाजियाबाद में 167 रुपये, 21 जनवरी को शामली में 168 रुपये और 20 जनवरी को गोंडा में 179 रुपये प्रति लीटर पर था।
उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में न्यूनतम सरसों के तेल के रेट 28 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। 27 जनवरी को सरसों के तेल के भाव मैनपुरी में 139 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, 26 जनवरी को एटा में 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 25 जनवरी को अलीगढ़ में 142 रुपये, 24 जनवरी को एटा में 140 रुपये, 23 जनवरी को मैनपुरी में 142 रुपये, 22 जनवरी को अलीगढ़ में 143 रुपये, 21 जनवरी को अलीगढ़ में 144 रुपये और 20 जनवरी को कासगंज में 142 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे।