लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (4th February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के भाव में बड़ा उलटफेर, जानें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (4th February 2022) : बजट 2022-23 (Budget 2022) में सरकार ने तेल तिलहन की खेती को बढ़ावा देने का ऐलान किया है, लेकिन उसके बाद एकाएक सरसों के तेल भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों के तेल के औसतन भाव आज यानी 4 फरवरी को 168 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। जबकि एक दिन पहले 3 जनवरी को तेल के रेट 164 रुपये प्रति लीटर थे।

2 min read
Feb 04, 2022
mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard oil Rate Today (4th February 2022) : बजट 2022-23 (Budget 2022) में सरकार ने तेल तिलहन की खेती को बढ़ावा देने का ऐलान किया है, लेकिन उसके बाद एकाएक सरसों के तेल भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों के तेल के औसतन भाव आज यानी 4 फरवरी को 168 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। जबकि एक दिन पहले 3 जनवरी को तेल के रेट 164 रुपये प्रति लीटर थे। हालांकि अब भी सरसों के तेल के भाव अपने अधिकतम स्तर से 32 रुपये प्रति लीटर कम हैं। क्योंकि पिछले साल दिसंबर 2021 में सरसों के तेल के भाव 200 रुपये के तक पहुंच गए थे। वायदा बाजार के जानकारों की मानें तो बजट-2022-23 की घोषणा के बाद आगामी दिनों मेें सरसों के तेल भाव में राहत देखने को मिल सकती है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (4th February 2022) : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किसानों को राहत देते हुए तेल तिलहन में राहत देने की घोषणा की है। इससे उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ आम लोगों का भी बड़ा लाभ होगा। उम्मीद है कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रोत्साहन के मिलन के बाद किसान तेल तिलहन की खेती में अधिक रुचि लेंगे, जिससे सरसों का उत्पादन भी अच्छा होगा। इस तरह सरसों का तेल भी अच्छी मात्रा में बाजार में उतरेगा तो दाम भी घटेंगे। इसका सीधा फायदा किसानों के साथ सरसों के तेल के निवेशकों और आम लोगों को होगा। क्योंकि बाजार के जानकारों का मानना है कि सरसों की फसल अच्छी होने से तेल का उत्पादन भी निश्चित रूप से बढ़ेगा और तेल के दाम भी नीचे आएंगे।

विभिन्न जिलों के बाजार में सरसों के तेल के भाव में बड़ा अंतर आ रहा है। आज यानी 4 फरवरी को गोंडा में सरसों के तेल के भाव 182.50 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 3 फरवरी को सरसों के तेल का रेट सर्वाधिक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 2 फरवरी को तेल के रेट गोंडा में 181 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। 1 फरवरी को गाेंडा में 179 रुपये प्रति लीटर तो 31 जनवरी को गाेंडा में ही 181 रुपये और 30 जनवरी को 181.50 रुपये था। इसी तरह 29 जनवरी को अंबेडकर नगर में 171 रुपये दर्ज किया गया था।

बजट-2022-23 के बाद सरसों के तेल के न्यूनतम रेट की बात करें तो बाजार में सबसे कम तेल के भाव 4 फरवरी को 151 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले हाथरस में 3 फरवरी को 143 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, 2 फरवरी को एटा में 137.50 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह माह के पहले दिन 1 फरवरी को हाथरस में ही 142 रुपये, 31 जनवरी को एटा में 137 रुपये, 30 जनवरी को एटा में ही 136 रुपये, 29 जनवरी को गाजियाबाद में 167 रुपये तो 28 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

Published on:
04 Feb 2022 08:28 am