लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (7th February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल फिर हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (7th February 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल बाजार में सरसों का तेल के रेट आज यानी 7 फरवरी को 3 रुपये की गिरावट के साथ 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। 6 फरवरी को सरसों का तेल 168 रुपये के औसतन भाव पर बंद हुआ था। वहीं, 5 फरवरी को 160 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

2 min read
Feb 07, 2022
mustard_oil_price.jpg

Mustard oil Rate Today (7th February 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल बाजार में सरसों का तेल के रेट आज यानी 7 फरवरी को 3 रुपये की गिरावट के साथ 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। 6 फरवरी को सरसों का तेल 168 रुपये के औसतन भाव पर बंद हुआ था। वहीं, 5 फरवरी को 160 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। इस तरह सरसों के भाव 4 फरवरी के भाव पर पहुंच गए हैं। जबकि यूपी में 3 जनवरी को सरसों का तेल 164 रुपये था। जबकि दिसंबर 2021 में सरसों का तेल अपने अधिकतम रेट 200 रुपये तक जा पहुंचा था। वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि सर्दी में सरसों के तेल की खपत अधिक होती है। इसलिए सरसों के तेल के भाव नीचे आने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैसे-जैसे सर्दी घटेगी तो सरसों के तेल के रेट भी तेजी से गिरेंगे।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (7th February 2022) : तेल तिलहन बाजार में आगामी दिनों में तेल के भाव में अप्रत्याशित गिरावट के आसार हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि बाजार के विशेषज्ञों का मानना है। उनका कहना है कि बजट 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेल तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राहत दी है। जिसका असर कुछ महीनों के बाद देखने को मिल सकता है। इससे उम्मीद है कि किसान सरसों की खेती में अधिक रुचि दिखाएंगे, जिससे सरसों का उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों को भी फायदा होगा। इस तरह आने वाले समय में सरसों का तेल अपने पुराने स्तर पर लौट सकता है।

यूपी में आज 7 फरवरी को सरसों के अधिकतम भाव हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 6 फरवरी को सरसों के अधिकतम गाजीपुर जिले में 172 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, 5 फरवरी को तेल के भाव अधिकतम कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 4 फरवरी को गाेंडा जिले 177 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। उम्मीद कि यूपी में औसतन सरसों के तेल के रेट में और भी बड़ी गिरावट होगी, क्योंकि अब अधिकतम भाव लगातार 180 रुपये से नीचे आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 7 फरवरी को सरसों के तेल के न्यूनतम भाव 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैैं। जबकि 6 फरवरी को सरसों के तेल लखीमपुर खीरी जिले में 162 रुपये था। वहीं 5 फरवरी को सरसों के तेल के भाव अलीगढ़ में 144 रुपये के न्यूनतम स्तर पर थे। इसी तरह 4 फरवरी को एटा में 151 रुपये, हाथरस में 3 फरवरी को 143 रुपये, 2 फरवरी को एटा में 137.50 रुपये, 1 फरवरी को हाथरस में 142 रुपये, 31 जनवरी को एटा में 137 रुपये और 30 जनवरी को भी एटा में 136 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे थे।

Published on:
07 Feb 2022 09:10 am