लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (19th February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में वृद्धि, जानें आज कितना महंगा हुआ

Mustard oil Rate Today (19th February 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन मार्केट में सरसों के तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सरसों के तेल के भाव 17 फरवरी को अधिकतम औसत स्तर 171 रुपये प्रति लीटर पर थे। वहीं आज 19 फरवरी को सरसों का तेल 162 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहलेे 18 फरवरी को सरसों के तेल 151 रुपये तक पहुंच गया था।

2 min read
Feb 19, 2022
mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard oil Rate Today (19th February 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन मार्केट में सरसों के तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सरसों के तेल के भाव 17 फरवरी को अधिकतम औसत स्तर 171 रुपये प्रति लीटर पर थे। वहीं आज 19 फरवरी को सरसों का तेल 162 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहलेे 18 फरवरी को सरसों के तेल 151 रुपये तक पहुंच गया था। इससे पहले 15 फरवरी की बात करें तो सरसों के तेल के रेट 168 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। वहीं सरसों के तेल के न्यूनतम भाव की बात करें तो दिसंबर 2021 में सरसों का तेल 200 रुपये तक जा पहुंचा था। हालांकि उसके बाद से तेल के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बाजार के जानकारों का दावा है कि गर्मी आने के साथ भाव 150 रुपये से नीचे जाने तय हैं।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (19th February 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। पिछले डेढ़ माह से 170 रुपये प्रति लीटर के नीचे दर्ज किया जा रहाा सरसों का तेेल पहली बार 17 फरवरी 171 रुपये तक पहुंचा था। जबकि फरवरी की शुरुआत में सरसों के तेल रेट 150 रुपये थे। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सरसों के तेल के रेट में इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन जैैसे ही गर्मी का मौसम चरम पर पहुंंचेगा तो रेट भी तेजी से गिरेगा और बाजार में निवेशकों की संख्या भी बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के तेल वायदा बाजार में सर्वाधिक सरसों के तेल भाव आज यानी 19 फरवरी को गोंडा में 175 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैैं। जबकि इससे पहले पिछले तीन दिन यानी 16, 17 और 18 फरवरी को कानपुर में सरसों के तेल के अधिकतम भाव 180 रुपये थे। वहीं, उससे पहले कानपुर में ही सरसों के तेल 14 और 15 फरवरी को 178 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 13 फरवरी को गाजियाबाद में 168 रुपये, 12 फरवरी को हमीरपुर में 172 रुपये, 11 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये और 10 फरवरी को कानपुर में ही 180 रुपये दर्ज किया गया था।

यूपी के विभिन्न जिलों के तेल बाजार के अनुसार, 19 फरवरी को सरसों के तेल के न्यूनतम रेट हाथरस में 142 रुपये पर खोले गए हैं। जबकि एक दिन पहलेे 18 फरवरी को सरसों के भाव अलीगढ़ में 143 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 17 फरवरी को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 151 रुपये था। इसी तरह 16 फरवरी को सरसों के तेल मिर्जापुर में 71 रुपये, 14 और 15 फरवरी को एटा में 137 रुपये, 13 फरवरी को मुजफ्फरनगर में 166 रुपये, 12 फरवरी को मैनपुरी में 144 रुपये, 11 फरवरी को हाथरस में 142 रुपये और 10 फरवरी काे एटा में 138 रुपये प्रति लीटर थे।

Published on:
19 Feb 2022 08:48 am