लखनऊ

Mustard Oil Rate Today ( 21st February 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में मामूली बढ़ोतरी, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (21st February 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सरसों के तेल के भाव जहां 18 फरवरी को न्यूनतम औसत स्तर 151 रुपये तक नीचे गिर गए थे। वहीं 19 फरवरी को 162 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किए गए थे। जबकि आज 21 फरवरी को सरसों के तेल के रेट एक रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 163 रुपये पर खुले हैं।

2 min read
Feb 21, 2022
mustard-oil-rate-today-inuttar-pradesh.jpg

Mustard oil Rate Today (21st February 2022) : यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सरसों के तेल के भाव जहां 18 फरवरी को न्यूनतम औसत स्तर 151 रुपये तक नीचे गिर गए थे। वहीं 19 व 20 फरवरी को 162 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किए गए थे। जबकि आज 21 फरवरी को सरसों के तेल के रेट एक रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 163 रुपये पर खुले हैं। अगर इससे पहले की बात की जाए तो 15 फरवरी को सरसों के तेल के भाव 168 रुपये प्रति लीटर थे। पिछले कुछ महीने में सरसों का तेल नीचे आया है, क्योंकि दिसंबर 2021 में सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। उसके बाद से सरसों का तेल लगातार नीचे चल रहा है। बाजार विशेषज्ञों को कहना है कि जल्दी ही सरसों का तेल 150 रुपये से नीचे जाएगा।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (21st February 2022) : यूपी के तेल तिलहन मार्केट में सरसों का तेल काफी ऊपर-नीचे हो रहा है। पिछले डेढ़ माह से 170 रुपये प्रति लीटर के नीचे दर्ज किया जा रहा सरसों का तेेल पहली बार 17 फरवरी को 171 रुपये तक जा पहुंचा था। जबकि फरवरी की शुरुआत में सरसों का तेल 150 रुपये प्रति लीटर था। बाजार के जानकारों का दावा है कि फिलहाल सरसों के तेल के भाव में इसी तरह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। हालांकि जैैसे ही गर्मी चरम पर होगी तो सरसों का तेली भी तेजी से नीचे गिरेगा।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के तेल बाजार में सर्वाधिक सरसों के तेल भाव आज 21 फरवरी को 163 रुपये पर खुले हैं। जबकि 19 व 20 फरवरी को गोंडा में ही सरसों के तेल के भाव 175 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं इससे पहले 16, 17 और 18 फरवरी को कानपुर में सरसों के तेल का 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह कानपुर में सरसों के तेल 14 और 15 फरवरी को 178 रुपये, 13 फरवरी को गाजियाबाद में 168 रुपये, 12 फरवरी को हमीरपुर में 172 रुपये और 11 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये दर्ज किया गया था।

प्रदेश के जिलों के तेल बाजार में सरसों का तेल आज मैनपुरी में 21 फरवरी को 143 रुपये प्रति लीटर पर खोला गया है। जबकि इससे पहले 19 और 20 फरवरी को सरसों के तेल का न्यूनतम भाव हाथरस में 142 रुपये था। वहीं 18 फरवरी को सरसों का तेल अलीगढ़ में 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। इसी तरह 17 फरवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये, 16 फरवरी को मिर्जापुर में 71 रुपये, 14 और 15 फरवरी को एटा में 137 रुपये, 13 फरवरी को मुजफ्फरनगर में 166 रुपये और 12 फरवरी को मैनपुरी में 144 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
21 Feb 2022 09:00 am