लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (6th March 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : बेहद सस्ता हुआ सरसों का तेल, आज ही करें खरीदारी

Mustard oil Rate Today (6th March 2022) उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में लगातार तीन दिन सरसों के तेल के दाम स्थिर रहने के बाद बाद चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 5 मार्च को जहां सरसों के तेल का भाव 160 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं आज 6 मार्च को यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल का भाव 157 रुपये के न्यूनतम स्तर पर खुला है।

2 min read
Mar 06, 2022
mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh.jpg
Mustard Oil Rate Today : बेहद सस्ता हुआ सरसों का तेल।

Mustard oil Rate Today (6th March 2022) : यूपी के तेल बाजार में लगातार तीन दिन सरसों के तेल के दाम स्थिर रहने के बाद बाद चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 5 मार्च को जहां सरसों के तेल का भाव 160 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं आज 6 मार्च को यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल का भाव 157 रुपये के न्यूनतम स्तर पर खुला है। इस तरह सर्वाधिक तेल के भाव से पूरे 53 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। क्योंकि कुछ माह पहले ही यूपी में सरसों का तेल 210 रुपये के अधिकतम स्तर तक पहुंच गया था। वहीं अगर पिछले माह फरवरी की बात करे तो सरसों का तेल 150 रुपये के न्यूनतम स्तर यानी 60 रुपये नीचे पहुंचा था। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार के विषय में कुछ कहना ठीक नहीं होगा। क्योंकि इस दौरान कुछ भी संभव है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (6th March 2022) : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध भले ही हल्का मंद पड़ गया हो, लेकिन बावजूद उसके उत्तर प्रदेश ही नहीं देशभर के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस समय बाजार में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में खाद्य पदार्थों भी महंगाई से अछूते नहीं हैं। वहीं, वायदा बाजार में सरसों के तेल का भाव आज 157 रुपये पर खुला है। जबकि बाजार के जानकारों का कहना है कि मार्च में तेल के दाम तेजी से नीचे आएंगे, लेकिन यूक्रेन रूस युद्ध के कारण अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। इस दौरान बाजार में काफी कुछ अप्रत्याशित देखने को मिल सकता है।

यूपी के विभिन्न शहरों की बात करें तो आज 6 मार्च को गोंडा के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव 168 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि पिछले 6 दिन से कानपुर में सरसों का तेल 180 रुपये था। वहीं 26 फरवरी को सरसों का तेल हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। इसी तरह 24 और 25 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये, 23 फरवरी को गोंडा में 171.50 रुपये, 19, 20 21 और 22 फरवरी को गाेंडा में ही 163 से 175 रुपये तो 16, 17 और 18 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये था।

उत्तर प्रदेश के जिलों में आज 6 मार्च को सरसों के तेल भाव अलीगढ़ में 143 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि इससे पहले 4 और 5 मार्च को न्यूनतम सरसों के तेल का भाव औरैया में 150 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, 3 मार्च को पीलीभीत में 151 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। इसी तरह 2 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 1 मार्च और 28 फरवरी काे गाजियाबाद में 167 रुपये प्रति लीटर, 27 फरवरी को कन्नौज में 150 रुपये, 25 और 26 फरवरी को एटा में 140 रुपये, 24 फरवरी को मैनपुरी में 144 रुपये और 23 फरवरी को मैनपुरी में 143 रुपये प्रति लीटर था।

Published on:
06 Mar 2022 08:53 am