Mustard oil Rate Today (13th March 2022) यूक्रेन में रूस के कारण दुनिया भर के वायदा बाजारों में उथल-पुथल मची है। इस युद्ध के कारण भारत में भी महंगाई तेजी से बढ़ रही है। सरसों के तेल में भी देशभर में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन यूपी के बाजार में सरसों के तेल के रेट अभी भी मार्च के न्यूनतम स्तर यानी 164 रुपये प्रति लीटर पर अटके हैं।

Mustard oil Rate Today (13th March 2022) यूक्रेन में रूस के कारण घमासन मचा हुआ है, जिसका असर भारतीय बाजार के साथ दुनिया भर के वायदा बाजारों में देखने को मिल रहा है। इस युद्ध के कारण भारत में भी महंगाई तेजी से बढ़ रही है। सोना-चांदी और भवन निर्माण सामग्री समेत देशभर मेें खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। सरसों के तेल में भी देशभर में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के भाव अभी भी मार्च के न्यूनतम स्तर यानी 164 रुपये प्रति लीटर पर अटके हैं। इस तरह अधिकतम रेट 210 रुपये से तुलना करें तो सरसों का तेल अभी भी 46 रुपये कम यानी आज भी 13 मार्च को 164 रुपये दर्ज किए गए हैं।
Mustard oil Rate Today (13th March 2022) : यूक्रेन में रूस के कारण दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल मची है। इससे भारतीय बाजार भी अछूता नहीं है। इस युद्ध के चलते भारत में महंगाई लगातार बढ़ रही है। सोना-चांदी और भवन निर्माण सामग्री के साथ खाद्य पदार्थों की कीमत भी देश में लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही सरसों का तेल भी देशभर में लगातार महंगा हो रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में अभी भी राहत है। यूपी में सरसों का तेल महज 164 रुपये है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पांच दिन यानी 9, 10, 11, 12 और 13 मार्च को सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि 7 और 8 मार्च को सबसे अधिक सरसों के तेल के रेट कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 6 मार्च को गोंडा के बाजार में सरसों के तेल के भाव 168 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 6 मार्च से पहले 6 दिन तक कानपुर में 180 रुपये, 26 फरवरी को हमीरपुर में 174 रुपये, 24 और 25 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये, 23 फरवरी को गोंडा में 171.50 रुपये और 22 फरवरी को गाेंडा में ही 163 रुपये लीटर थे।
यूपी के जिलों में न्यूनतम सरसों के तेल की बात करें तो पांच दिन से एटा में तेल के दाम आज भी 13 मार्च को 130 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि 6, 7 और 8 मार्च को अलीगढ़ में सरसों के तेल के रेट 143 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं इससे पहले 4 और 5 मार्च को न्यूनतम सरसों के तेल का भाव औरैया में 150 रुपये था। इसी तरह 3 मार्च को पीलीभीत में 151 रुपये, 2 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 1 मार्च और 28 फरवरी को गाजियाबाद में 167 रुपये प्रति लीटर, 27 फरवरी को कन्नौज में 150 रुपये तो 25 और 26 फरवरी को एटा में 140 रुपये प्रति लीटर थे।