लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (16th March 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में सबसे बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (16th March 2022) यूक्रेन और रूस युद्ध के कारण आगामी दिनाें में एक बार फिर बाजार महंगाई बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। दुनिया भर में सभी चीजों के रेट बढ़ आसमान पर हैं, लेकिन यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल लगातार नीचे जा रहे हैं। आज यानी 16 मार्च को यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों का तेल पूरे 10 रुपये की गिरावट के साथ 154 रुपये पर खुला है।

2 min read
Mar 16, 2022
mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard oil Rate Today (16th March 2022) : यूक्रेन और रूस युद्ध के कारण आगामी दिनाें में एक बार फिर बाजार महंगाई बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। इस युद्ध के कारण पहले से ही भारत के बाजार में महंगाई चरम पर हैं। जबकि आने वाले दिनों फिर से खाद्य पदार्थों के साथ सरसों के तेल के दाम भी बढ़ने की आशंका है। दुनिया भर में सभी चीजों के रेट बढ़ आसमान पर हैं, लेकिन यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल लगातार नीचे जा रहे हैं। आज यानी 16 मार्च को यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों का तेल पूरे 10 रुपये की गिरावट के साथ 154 रुपये पर खुला है। जबकि इससे पहले एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल 164 रुपये पर अटका था। इस पहले सर्वाधिक भाव 210 रुपये थे। इस तरह यूपी में सरसों का तेल के भाव में 56 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Mustard oil Rate Today (16th March 2022) : यूक्रेन में रूस युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण दुनिया भर के बाजारों में हड़कंप का माहौल है। निवेशक बाजार में निवेश करने से घबरा रहे हैं। भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। सोना और चांदी के भावों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों में इजाफे के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय बाजार में सरसों के तेल रेट भी लगातार आसमान छू रहे हैं। हालांकि यूपी वायदा बाजार में सरसों का तेल अभी भी काफी नीचे है। यूपी तेल तिलहन बाजार में तेल के भाव महज 154 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।

यूपी के विभिन्न जिलों में एक बार फिर सरसों के तेल के भाव तगड़ी गिरावट के साथ आज यानी 16 मार्च को इलाहाबाद में महज 168 प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक हफ्ते से सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीट थे। वहीं 7 और 8 मार्च को सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 6 मार्च को गोंडा में 168 रुपये और 6 मार्च से पहले 6 दिन तक कानपुर में 180 रुपये, 26 फरवरी को हमीरपुर में 174 रुपये तो 24 और 25 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे।

यूपी के बाजारों में लंबे समय बाद सरसाें का तेल सबसे कम आज यानी 16 मार्च को एटा में 140 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि इससे पहले एक हफ्ते से एटा में न्यूनतम सरसों के तेल 130 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 6, 7 और 8 मार्च को अलीगढ़ में सरसों का तेल 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। इसी तरह 4 और 5 मार्च को औरैया में 150 रुपये, 3 मार्च को पीलीभीत में 151 रुपये, 2 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 1 मार्च और 28 फरवरी को गाजियाबाद में 167 रुपये और 27 फरवरी को कन्नौज में 150 रुपये प्रति लीटर था।

Published on:
16 Mar 2022 09:29 am