लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (24th March 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में 55 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (24th March 2022) यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से भारत के साथ दुनियाभर में सभी खाद्य पदार्थों के रेटों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल का रेट लगातार नीचे गिर रहे हैं। आज 24 मार्च को सरसों का तेल यूपी में 155 रुपये के सबसे नीचले स्तर पर खुला है। जबकि 23 मार्च को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर था।

2 min read
Mar 24, 2022
Mustard Oil Rate Today (24th March 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल 55 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव।

Mustard oil Rate Today (24th March 2022) : यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से भारत के साथ दुनियाभर में सभी खाद्य पदार्थों के रेटों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल का रेट लगातार नीचे गिर रहे हैं। आज 24 मार्च को सरसों का तेल यूपी में 155 रुपये के सबसे नीचले स्तर पर खुला है। जबकि 23 मार्च को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर था। इसी प्रकार 19 और 20 मार्च को यूपी में ही सरसों के भाव के भाव 172 रुपये प्रति लीटर थे। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट देखें तो कुछ महीने पहले ही 210 रुपये के अधिकतम स्तर तक पहुंच गए थे। यूपी के वायदा बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही सरसों के तेल के भाव 150 रुपये से नीचे पहुंचने वाले हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सरसों की अच्छी पैदावार होना है।

Mustard oil Rate Today (24th March 2022) : दुनियाभर के वायदा बाजारों में इस समय हर चीज के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पेट्रोलियम पदार्थों यानी इंधन का महंगा होना है। इससे वायदा बाजार में निवेशक निवेश सहमे हुए हैं। भारतीय वायदा बाजारों में भी यूक्रेन और रूस की जंग का असर सीधे तौर पर देखा जा रहा है। इसी वजह से महंगाई भी लगातार आसमान छू रही है। सोना-चांदी के साथ पेट्रोलियम पदार्थों के साथ हर वस्तु की दरों में इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी तक यूपी के सरसों के तेल के वायदा बाजार में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है।

यूपी के वायदा बाजारों में सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव आज 24 मार्च को गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि कल 23 मार्च को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं 21 और 22 मार्च को हमीरपुर में सरसों के तेल का भाव 169 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 17, 18 और 19 मार्च ते कानपुर में ही 180 रुपये था। इसी तरह 16 मार्च को इलाहाबाद में महज 168 रुपये, इससे पहले एक हफ्ते तक हमीरपुर में 174 रुपये, 7 और 8 मार्च को कानपुर में 180 रुपये और 6 मार्च को गोंडा में 168 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

उत्तर प्रदेश के वायदा बाजारों में आज भी सबसे कम सरसों का तेल रेट एटा में ही कल 23 मार्च की तरह आज 24 मार्च को 128 रुपये पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 21 और 22 मार्च को फर्रुखाबाद में सरसों के तेल के रेट 149 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं इससे पहले 19 और 20 मार्च को सरसों का तेल 154 रुपये प्रति लीटर शाहजहांपुर में था। इसी तरह 17 और 18 मार्च को सरसाें का तेल हाथरस में 142 रुपये, 16 मार्च को एटा में 140 रुपये, इससे पहले एक हफ्ते तक एटा में 130 रुपये, 6, 7 और 8 मार्च को अलीगढ़ में 143 रुपये तो 4 और 5 मार्च को औरैया में 150 रुपये था।

Published on:
24 Mar 2022 09:14 am
Also Read
View All