Mustard oil Rate Today (27th March 2022) यूक्रेन और रूस युद्ध के चलते देश भर के वायदों बाजारों में खाद्य पदाार्थों के भाव लगातार आसमान पर हैं। वहीं दुनिया भर के वायदा बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों के तेल के रेट लगातार नीचे जा रहे हैं। आज यानी 27 मार्च को यूपी में सरसों का तेल 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।
Mustard oil Rate Today (27th March 2022) : यूक्रेन और रूस युद्ध के चलते देश भर के वायदों बाजारों में खाद्य पदाार्थों के भाव लगातार आसमान पर हैं। वहीं दुनिया भर के वायदा बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों के तेल के रेट लगातार नीचे जा रहे हैं। आज यानी 27 मार्च को यूपी में सरसों का तेल 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि इससे एक दिन पहले 26 मार्च को यूपी में सरसों के तेल के भाव 155 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 25 मार्च को सरसों के तेल 153 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि अभी भी यूपी में सरसों का तेल सर्वाधिक भाव 210 रुपये से 54 रुपये कम हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल यूपी सरसों के तेल का रेट काफी कम है। इसलिए यही खरीदारी का उचित समय है।
Mustard oil Rate Today (27th March 2022) : दुनिया भर के वायदा बाजारों में अभी अनिश्चितता बरकरार है। बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कारण खाद्य पदार्थों के साथ ही हर वस्तु के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कारण वायदा बाजार में निवेशक निवेश करने घबरा रहे हैं। भारतीय वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते यहां भी असर हो रहा है। इसी कारण से महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों का तेल अभी भी काफी नीचे हैं।
उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव आज 27 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि कल यानी 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये प्रति लीटर थे। 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये प्रति लीटर तो 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 23 मार्च को कानपुर में 180 रुपये, 21 व 22 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये, 17, 18 और 19 मार्च ते कानपुर में ही 180 रुपये, 16 मार्च को इलाहाबाद में 168 रुपये और उससे पहले एक हफ्ते तक हमीरपुर में 174 रुपये दर्ज किए गए थे।
यूपी के वायदा बाजार में आज 27 मार्च को सबसे कम सरसों के तेल के भाव 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 26 मार्च को न्यूनतम सरसों का तेल का भाव एटा में 139 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को भी सरसों के तेल के रेट 128 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 21 और 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर, 19 और 20 मार्च को शाहजहांपुर में 154 रुपये, 17 और 18 मार्च को हाथरस में 142 रुपये, 16 मार्च को एटा में 140 रुपये और उससे पहले एक हफ्ते तक एटा में 130 रुपये थे।