Mustard oil Rate Today (30th March 2022) यूक्रेन और रूस युद्ध के चलते देशभर के बाजार में पेट्राेलियम के कारण हर खाद्य पदाार्थ के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं दुनिया भर के वायदा बाजारों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि यूपी के बाजार में सरसों के तेल के रेट लगातार नीचे गिरते जा रहे हैं। आज यानी 30 मार्च को यूपी में सरसों का तेल न्यूनतम 154 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।
Mustard oil Rate Today (30th March 2022) : यूक्रेन और रूस युद्ध के चलते देशभर के बाजार में पेट्राेलियम के कारण हर खाद्य पदाार्थ के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं दुनिया भर के वायदा बाजारों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि यूपी के बाजार में सरसों के तेल के रेट लगातार नीचे गिरते जा रहे हैं। आज यानी 30 मार्च को यूपी में सरसों का तेल न्यूनतम 154 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले 29 मार्च को यूपी में सरसों का तेल 156 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 27 और 28 मार्च को भी 156 रुपये प्रति लीटर ही थे। पिछले तीन दिन से लगातार स्थिरता के बाद आज सरसों का तेल दो रुपये टूटा है। इससे एक दिन पहले 26 मार्च को 155 और 25 मार्च को सरसों के तेल 153 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि अभी यूपी में सरसों के तेल रेट सर्वाधिक भाव 210 रुपये से 56 रुपये कम हैं।
Mustard oil Rate Today (30th March 2022) : दुनिया भर के वायदा बाजारों में यूक्रेन और रूस की जंग के कारण अनिश्चितता बनी हुई है। पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद भारतीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी के चलते खाद्य पदार्थों के साथ ही हर चीज के रेट भी लगातार बढ़े हैं। इसी कारण वायदा बाजार में निवेशक निवेश करने कतराते नजर आ रहे हैं। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते बाजार पर असर हो रहा है और महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों का तेल अभी भी काफी नीचे हैं।
यूपी के बाजार में सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट आज 30 मार्च को गाेंडा जिल में 167 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 29 मार्च को हमीरपुर जिले में 169 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये, 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये, 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये, 23 मार्च को कानपुर में 180 रुपये, 21 व 22 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये और 17, 18 और 19 मार्च ते कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
यह भी पढ़ें- सरसों का तेल हो गया सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट
उत्तर प्रदेश के बाजार में सबसे कम सरसों के तेल के भाव आज 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। जबकि तीन दिन तक 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 26 मार्च को न्यूनतम सरसों का तेल के रेट एटा में 139 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये, 21 और 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर, 19 और 20 मार्च को शाहजहांपुर में 154 रुपये, 17 और 18 मार्च को हाथरस में 142 रुपये, 16 मार्च को एटा में 140 रुपये और उससे पहले एक हफ्ते तक एटा में 130 रुपये थे।