लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (31st March 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल फिर हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा रेट

Mustard oil Rate Today (31st March 2022) यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से देशभर के बाजार में पेट्राेलियम के कारण हर खाद्य पदाार्थ के भाव तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दुनिया भर के वायदा बाजारों में अनिश्चतता का माहौल बना हुआ है। जबकि यूपी के बाजार में सरसों के तेल के भाव लगातार निचले स्तर पर टिके हुए हैं। आज यानी 31 मार्च को यूपी में सरसों का तेल न्यूनतम भाव 157 रुपये प्रति लीटर हैं।

2 min read
Mar 31, 2022

Mustard oil Rate Today (31st March 2022) : यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से देशभर के बाजार में पेट्राेलियम के कारण हर खाद्य पदाार्थ के भाव तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दुनिया भर के वायदा बाजारों में अनिश्चतता का माहौल बना हुआ है। जबकि यूपी के बाजार में सरसों के तेल के भाव लगातार निचले स्तर पर टिके हुए हैं। आज यानी 31 मार्च को यूपी में सरसों का तेल न्यूनतम भाव 157 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि 30 मार्च को 154 रुपये प्रति लीटर थे। इस तरह सरसों के तेल के भाव में तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इससे पहले मार्च में सबसे कम दाम 153 रुपये तक पहुंच गऐ थे। हालांकि अभी यूपी में सरसों के तेल रेट सर्वाधिक भाव 210 रुपये से 53 रुपये प्रति लीटर कम दर्ज किए गए हैं।

Mustard oil Rate Today (31st March 2022) : दुनिया भर के वायदा बाजारों में वर्तमान में अनिश्चितता का माहौल बरकरार है। वहीं पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद भारतीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के भाव तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी कारण ढुलाई बढ़ गई है और खाद्य पदार्थों के साथ ही हर चीज के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं वायदा बाजार के निवेशक घबराए हुए हैं। बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि फिलहाल बाजार अनिश्चितता की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार इससे अछूते हैं। इसलिए सरसों के तेल खरीदारी का ये उचित समय है।

यूपी के बाजार में सबसे अधिक सरसों के तेल के भाव आज यानी 31 मार्च को 169 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव आज 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 29 मार्च को हमीरपुर जिले में ही 169 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर, 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये, 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये, 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये, 23 मार्च को कानपुर में 180 रुपये और 21 व 22 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के भाव सबसे कम आज 31 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं उससे पहले तीन दिन तक 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये थे। इसी तरह 26 मार्च को न्यूनतम सरसों का तेल के रेट एटा में 139 रुपये प्रति लीटर, एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये, 21 और 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर, 19 और 20 मार्च को शाहजहांपुर में 154 रुपये और 17 और 18 मार्च को हाथरस में 142 रुपये थे।

Published on:
31 Mar 2022 09:51 am
Also Read
View All