लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (4th April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : तगड़ी गिरावट के साथ थमे सरसों के तेल के भाव, जानें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (4th April 2022) देशभर में पेट्राेलियम पदार्थों के कारण माल भाड़ा बढ़ गया है। इसी के चलते बाजारों हर चीज के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार में अभी भी राहत है। आज यानी 4 अप्रैल को यूपी में सरसों के तेल के भाव 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।

2 min read
Apr 04, 2022
Mustard Oil Rate Today (4th April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : तगड़ी गिरावट के साथ थमे सरसों के तेल के भाव, जानें आज के रेट।

Mustard oil Rate Today (4th April 2022) : दुनियाभर के बाजारों में जहां उथल-पुथल का माहौल है। वहीं, भारत में भी पेट्राेलियम पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ने के कारण माल भाड़ा भी काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि बाजारों हर चीज के दाम आसमान पर हैं। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार में अभी भी काफी राहत है। आज यानी 4 अप्रैल को भी उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। इससे पहले मार्च में उत्तर प्रदेश के बाजार में औसतन सरसों के तेल के भाव 153 रुपये तक पहुंचे थे। जबकि इससे पहले उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल सर्वाधिक स्तर 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा था। उसके मुकाबले अभी बाजार में सरसों के तेल के रेट 53 रुपये कम हैं। तेल तिलहन के बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि अगले एक-दो सप्ताह में सरसों के तेल रेट 150 रुपये से नीचे जाएंगे।

Mustard oil Rate Today (4th April 2022) : देशभर के तेल तिलहन बाजार में फिलहाल महंगाई चरम पर है। सोना-चांदी हो या फिर निर्माण सामग्रियों के दाम सभी में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं विपक्ष का दावा है कि उत्तर प्रदेश के साथ पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के चलते सरकार ने तेल के दाम नहीं बढ़ने दिए। अगर ऐसा होता तो भाजपा सरकार को नुकसान हो सकता था। लेकिन, अब चुनाव के बाद तेजी से पेेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोल 100 रुपये को पार कर चुका है। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही बाजार में फिर रौनक लौटेगी।

यूपी के बाजार में सबसे अधिक सरसों के तेल के रेट आज भी 4 अप्रैल को भी 2 व तीन अप्रैल की तरह इलाहाबाद में 168 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि महीने के पहले दिन 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये, 29 मार्च को हमीरपुर में ही 169 रुपये, 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर, 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये, 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये और 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के न्यूनतम रेट आज 4 अप्रैल को भी मैनपुरी में ही 2 और 3 अप्रैल की तरह 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि महीने के पहले दिन 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को मैनपुरी में ही 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये, 26 मार्च को एटा में 139 रुपये प्रति लीटर, एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये, 21 तो 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

Published on:
04 Apr 2022 09:52 am
Also Read
View All