लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (6th April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में फिर तगड़ी गिरावट, जानें आज कितना हुआ सस्ता

Mustard oil Rate Today (6th April 2022) देशभर में पेट्राेलियम पदार्थों के साथ हर वस्तु के रेट बढ़ते जा रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में अभी भी राहत है। आज यानी 6 अप्रैल को यूपी में सरसों के तेल के रेट 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। 2 अप्रैल से सरसों के तेल के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही हैै।

2 min read
Apr 06, 2022

Mustard oil Rate Today (6th April 2022) : दुनियाभर के बाजारों में महंगाई का दौर चल रहा है। वहीं, भारत में भी पेट्राेलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के चलते माल भाड़ा काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि बाजारों हर चीज के रेट आसमान पर हैं। हालांकि यूपी के तेल बाजार में अभी काफी राहत है। आज यानी 6 अप्रैल को भी पिछले पांच दिनों से उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव 157 रुपये प्रति लीटर पर टिके हुए हैं। हालांकि इससे पहले मार्च में औसतन सरसों के तेल के रेट 153 रुपये तक जा पहुंचे थे। वहीं 2021 में सरसों का तेल सर्वाधिक रेट 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। उसके मुकाबले अभी बाजार में सरसों के तेल के भाव 53 रुपये कम हैं। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन सप्ताह में सरसों के तेल रेट 150 रुपये से नीचे जा सकते हैं।

Mustard oil Rate Today (6th April 2022) : देशभर के बाजारों में पेट्रोलियम पदार्थों के साथ सोना-चांदी हो या फिर भवन निर्माण सामग्रियों के दाम सभी में तेजी उछाल आया है। वहीं तेल तिलहन बाजार में फिलहाल सरसों का तेल भी काफी महंगा है। विपक्ष का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के साथ पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के कारण सरकार ने महंगाई बढ़ने नहींं दी। अगर ऐसा होता तो भाजपा को नुकसान हो सकता था। लेकिन, अब चुनाव के बाद महंगाई आसमान छू रही है। वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि जल्द ही बाजार में फिर रौनक लौट सकती है।

यूपी के बाजार में सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट आज 6 अप्रैल को भी इलाहाबाद में लगातार पांचवें दिन 168 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये, 29 मार्च को हमीरपुर में ही 169 रुपये, 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर, 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये, 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये और 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में सबसे कम सरसों के तेल के रेट की बात करें तो आज 6 अप्रैल को भी मैनपुरी में ही लगातार 5वें दिन 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को मैनपुरी में ही 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये, 26 मार्च को एटा में 139 रुपये प्रति लीटर, एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये, 21 तो 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

Published on:
06 Apr 2022 09:56 am
Also Read
View All