लखनऊ

BJP Organizational Elections:भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का हुआ ऐलान, जानें किनके सिर सजा ताज

BJP Organizational Elections:भाजपा के नए जिलाध्यक्षों का आज ऐलान हो गया है। नामों की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर आज प्रेस वार्ताएं भी की गईं।
less than 1 minute read
Mar 10, 2025
The names of the new district presidents of BJP have been announced in Uttarakhand
उत्तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का आज ऐलान हो गया है

BJP Organizational Elections: भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों आज ऐलान हो गया है। उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। आलाकमान ने प्रताप बिष्ट को नैनीताल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी वह नैनीताल के जिलाध्यक्ष पद पर थे। पार्टी ने चम्पावत जिले से पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत को जिलाध्यक्ष बनाया है। परवादून से राजेंद्र सिंह तड़ियाल, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। वहीं, देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल, रुद्रप्रयाग से भारत भूषण भट्ट, देहरादून महानगर से कमल किशोर रावत, पौड़ी का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।इधर, अल्मोड़ा से पार्टी ने महेश नयाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इससे पहले रमेश बहुगुणा यहां के जिलाध्यक्ष थे। दो बार वह यहां के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसी के चलते पार्टी ने उन्हें तीसरा मौका नहीं दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ नेता महेश नयाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्र से हरी झंडी मिलते हुए ऐलान

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चर्चा की थी।  इसके बाद इनकी सूची को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था।  केंद्रीय स्तर पर हरी झंडी मिलने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम तथा क्षेत्रीय सांसदों से चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल किए गए हैं।