लखनऊ

चुनावी मौसम में इसकी टोपी उसके सिर, बाजार में उपलब्ध है हर पार्टी की टी-शर्ट और धूप के चश्मे

नेता ही नहीं इस बार के लोकसभा चुनाव में आम मतदाता भी इसकी टोपी उसके सिर पर टिका रहा है।

3 min read
Apr 25, 2019
political shopping

लखनऊ. नेता ही नहीं इस बार के लोकसभा चुनाव में आम मतदाता भी इसकी टोपी उसके सिर पर टिका रहा है। कोई मतदाता आज नमो टीशर्ट पहना है, तो कल वह कांग्रेस का चश्मा लगाए घूम रहा है। तीसरे दिन तपती धूप से बचने के लिए उसके हाथ में बहुजन समाज पार्टी का छाता भी दिख जाता है। इस चुनाव में युवा मतदाताओं की इस मानसिकता को पढ़ पाना पार्टियों के लिए आसान नहीं है। पार्टियां यह समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर युवा किसके समर्थक हैं। दरअसल, यह आज के मार्केटिंग का दौर है जिसमें युवाओं की दलीय प्रतिबद्धता का कोई ठौर नहीं है। भगवा से लेकर हरे रंग तक की कई चुनावी सामग्रियां लोगों को लुभाने के लिए मार्केट में उपलŽध हैं।

पहने और पहनाईये टोपी-

चुनाव के दौरान रजनीतिक दलों के नेताओं ने खूब इसकी टोपी उसके सिर की है। वह चाहे कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी या फिर अन्य पार्टी। कोई भी यदि इससे इत्तेफाक रखता हैं, तो केवल 12 रुपए में इसे खरीदकार खुद व किसी और को टोपी पहना सकता है।

कांग्रेस-भाजपा के चश्मा उपलब्ध-

कांग्रेस और भाजपा के शेट में आए सनग्लासेस की बाजार में खूब बिक रहे हैं। यह अलग बात है कि कांग्रेस की ब्रांड लायल्टी बाजी मारेगी या भाजपा के भक्त मोदी को जीत दिलाने में कामयाब होंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन दोनों पार्टियों के चश्मे मात्र 40-50 रुपए में किसी की भी स्टाईल में इजाफा जरूर कर सकते हैं। यह वोटर्स पर निर्भर करेगा कि वह किसका चश्मा खरीद रहा है।

बसपा के छाते भी उपलब्ध-

धूप से बचने के लिए बसपा के छाते बसपा का छाता मतदाओं को बचाएगा धूप और बरसात से। बसपा के नीले रंग में रंगे छाते की बिक्री भी बाजार में खूब हो रही है। इसके साथ ही केसरिया रंग के छाते भी बिक रहे हैं। बसपा और भाजपा कभी भी एक ट्रैक पर चलते नहीं दिखते। लेकिन नीले रंग की छतरी बाजार में 80 रुपए और भगवा रंग की टी-शर्ट 85 रुपए में बिक रही है। कमोबेश इसी कीमत में भाजपा की छतरी भी बाजार में उपलब्ध है। यह दोनों खूब बिक रहे हैं।

ब्रोचेज भी उपलब्द

इस लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के समर्थकों के लिए छोटे छोटे ब्रोचेज उपलब्ध हैं। हाथी और साईकिल के यह ब्रोचेज शान से नमो टी-शर्ट पर भी सजाए जा सकते हैं। और इनकी कीमत है मात्र 10 रुपए। इस तरह सभी दलों के ह्रश्वयारे बनें।

ट्रोल होने से भी बचे-
यदि किसी ने सिर पर कांग्रेस की टोपी, बदन पर नमो की टी-शर्ट, बसपा और सपा के ब्रोचेज, हाथ में भाजपा बैंड और आंखों में कांग्रेस का चश्मा पहन लिया है, तो इसके बाद कोई किसी को ट्रोल नहीं कर सकता है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करिए, वोटरों के लिए एक रोल मॉडल बनिए, साथ ही फैशन में नए आयाम स्थापित करिए।

Published on:
25 Apr 2019 08:07 pm
Also Read
View All