लखनऊ

नहीं रहे एनडी तिवारी, जन्मदिन के दिन ही हुआ निधन, भारत में शोक व्याप्त

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का जन्मदिन के दिन ही 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

less than 1 minute read
Oct 18, 2018
ND tiwari death on his birthday
एनडी तिवारी का जन्मदिन के दिन ही हुआ निधन, पूरे भारत में शोक व्याप्त

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का जन्मदिन के दिन ही 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह उत्तर प्रदेश के तीन बार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है। एनडी तिवारी का निधन दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था।

जन्मदिन के दिन ही हुआ निधन

नारायण दत्त तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर 1925 में नैनीताल जिले के बलूती गांव में हुआ था और आज भी 18 अक्टूबर हैं। वह अपने जन्मदिन के दिन ही भागवान को प्यारे हो गए। जिससे उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में शोक का माहौल बना हुआ हैं। वहीं दूसरी ओर आज राम नवमीं की खुशियां मनाई जा रही है। राम नवमीं पर एनडी तिवारी का निधन होना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।

लोगों में शोक व्याप्त

राम नवमीं पर खुशियों मनाने वालों को जैसे ही पता चला कि एनडी तिवारी का निधन हो गया है। वैसे ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। राम नवमीं पर जो लोग खुश नजर आ रहे थे। वह अब एक दम से उनके शोक में डूब गए हैं।

Updated on:
18 Oct 2018 05:34 pm
Published on:
18 Oct 2018 04:40 pm